होम / Health Tips : क्या आपको भी पीरियड्स से पहले ब्रेस्ट में होता है दर्द, तो समस्या से ऐसे पाएं छुटकारा

Health Tips : क्या आपको भी पीरियड्स से पहले ब्रेस्ट में होता है दर्द, तो समस्या से ऐसे पाएं छुटकारा

Shashikala Dushad • LAST UPDATED : August 3, 2023, 6:33 pm IST

India News ( इंडिया न्यूज़ ),Health Tips :  पीरियड्स से पहले ब्रेस्ट में होने वाला दर्द काफी सामान्य है और यह आमतौर पर महिलाओं को महसूस होता है। यह एक प्राकृतिक प्रक्रिया है जो अक्सर हार्मोनल परिवर्तनों के कारण होती है। अधिकांश महिलाएं इसके होने वाले लक्षणों को समझती हैं लेकिन कुछ महिलाएं इसे अनदेखा करती हैं। यह जानना बहुत जारूरी है कि फाइब्रोसिस्टिक ब्रेस्ट कोई बीमारी या किसी प्रकार का स्तन कैंसर नहीं है इसका अनुभव करने वाली प्रत्येक महिलाएं इस बिमारी का अलग-अलग लक्षण दिखती हैं। हालांकि,सामान्य तौर पर यह महिलाओं के पीरियड्स साइकल के कारण शरीर में होने वाले हार्मोनल बदलाव के कारण होता है क्योंकि पूरे साइकल में हार्मोन के स्तर में उतार-चढ़ाव होता रहता है। जिससे स्तनों में सूजन हो सकती है फाइब्रोसिस्टिक ब्रेस्ट के लक्षण हर महिलाओं में अलग-अलग हो सकते हैं लेकिन सामान्य तौर पर इन लक्षण में एक या दोनों स्तनों में दर्द होती है।

हार्मोनल परिवर्तन

पीरियड्स से पहले एस्ट्रोजन और प्रोगेस्टेरोन हार्मोन्स में परिवर्तन होता है जिससे ब्रेस्ट में सूजन और दर्द हो सकता है। यह हार्मोनल परिवर्तन मांसपेशियों को संकोचित कर सकता है जिससे दर्द हो सकता है। इसके अलावा खानपान में अनियमितता कैफीन और मिठाइयों की अधिक मात्रा ब्रेस्ट में दर्द का कारण बन सकती है। कुछ महिलाएं पीरियड्स के पहले या बाद में स्तनों के विकास के कारण दर्द महसूस कर सकती हैं। कई बार स्तन में संक्रमण के कारण भी दर्द हो सकता है। इस समस्या से बचने के लिए महिलाओं को अपने खानपान पर विशेष ध्यान देना चाहिए साथ ही नियमित व्यायाम और योग भी करना जरुरी होता है।

सही आहार और व्यायाम

खानपान में सुधार करने से दर्द में आराम मिल सकता है। फास्ट फूड, कैफीन, मिठाइयाँ और तली हुई चीजें कम खाएं और पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं। योग और व्यायाम करना ब्रेस्ट के दर्द को कम करने में मदद कर सकता है। रोजाना व्यायाम करने से शरीर को कई बिमारियों से बचाया जा सकता है। गरम पानी की एक पोटली को स्तनों पर मलिश करने से दर्द में आराम मिल सकता है। सही आकार की ब्रा पहनना ब्रेस्ट के दर्द को कम करने में मदद कर सकता है। पीरियड्स से पहले अधिक आराम करने से भी दर्द में आराम मिल सकता है। अगर ब्रेस्ट में दर्द अधिक हो या लम्बे समय तक बरकरार रहता है तो डॉक्टर से सलाह लेना अच्छा होता है।

नोट: यहां दी गई सलाह आम जानकारी के आधार पर है। यदि आपके पास कोई विशेष स्वास्थ्य समस्या है, तो कृपया एक पेशेवर चिकित्सक से सलाह लें।

ये भी पढ़ें:- Health News : सेहत के लिए लाभदायक होती हैं एमरैंथ की पत्तियां, फायदे जान चौंक जायेंगे आप

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

Arvind Kejriwal: फिर मुसीबत में सीएम केजरीवाल, राजनीतिक फंडिंग मामले में NIA जांच की सिफारिश
Alok Kejriwal: इंडियन वियर अब त्योहारों तक ही रहा सीमित.., जानें क्यों दिया ये बयान-Indianews
MI VS SRH: अपने घर में सनराइजर्स हैदराबाद को हराना चाहेगी मुंबई इंडियंस, जानें क्या होगी दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-11
MI vs SRH Live Streaming: एक बार फिर मुंबई के सामने बड़ा स्कोर रखना चाहेगी हैदराबाद, जानें कब और कहां देखें मुकाबला-Indianews
Israel Strikes in Rafah Areas: राफा क्षेत्रों पर इज़राइल का हमला, निकासी का दिया था आदेश
Kannauj: कन्नौज के इन जगहों पर घूमिए, इत्र के लिए दुनियाभर में फेमस है ये शहर-Indianews
MI VS SRH: वानखेड़े में छक्को की होगी बरसात या विकट की लगेगी झड़ी, जानें कैसा होगा पिच का मिजाज-Indianews
ADVERTISEMENT