इंडिया न्यूज, नई दिल्ली:
Summer Health Tips: गर्मियों के मौसम में कई बार व्यक्ति के शरीर में पानी की कमी हो जाती है, जिस कारण उसे बीमारियों से जूझना पड़ता है। आज के इस लेख में जानेंगे कि व्यक्ति के शरीर को कितने पानी की जरूरत होती है। पानी की कमी से होने वाली दिक्कतें और उनसे बचने के उपाये।
एक्सपर्ट्स अनुसार हर इंसान के शरीर का वजन अलग-अलग होता है। सबके शरीर में पानी की जरूरत भी अलग-अलग होती है। शरीर के वजन के हिसाब से तय होता है कि व्यक्ति को सारा दिन में कितना पानी पीना चाहिए। 20 किलो के वजन के शरीर को 1 लीटर पानी की जरूरत होती है। उस हिसाब से देखें तो 70 किलो वजन के इंसान को 3.5 लीटर पानी पीना चाहिए। 80 किलो के वजन के इंसान को चार लीटर तक पानी पीना चाहिए।
शरीर को स्वस्थ रखने के लिए जितना जरूरी पौष्टिक खाना होता है उतना ही जरूरी पीना होता है। शरीर में 65 से 70 प्रतिशत पानी होता है। पानी शरीर की मूलभूत जरूरत ही नहीं, बल्कि शरीर में एनर्जी बनाए रखने में काफी सहयोग करता है। पानी कम हो जाने पर लोग डिहाइड्रेशन का शिकार हो जाते हैं।
जब गर्मी तेज होती है तो शरीर को ज्यादा पानी की जरूरत होती। बार-बार पसीना आने से, टॉयलेट जाने से या काम के दौरान पानी कम पीने से शरीर में पानी की कमी हो जाती है। ऐसे में यदि बुखार हो या दस्त लगे हों तो शरीर बुरी तरह डिहाइड्रेट हो जाता है। इन कारणों से शरीर में जब पानी की कमी होने वाली होती है तो इसके लक्षण पहले से पता लगने लगते हैं। ऐसे में कुछ उपाय से शरीर को दुरुस्त रख सकते हैं।
वैसे तो शरीर के लिए पानी बहुत जरूरी होता है कितना भी पी लें कोई दिक्कत नहीं। आप जितना प्यास को रोकेंगे उतना प्यास बढ़ेगी। ऐसे में आप एक समय पर ज्यादा पानी पिएंगे, लेकिन इस स्थिति में शरीर में लिमिट से ज्यादा पानी पी जाते हैं। इससे किडनी को भी जरूरत से ज्यादा काम करना पड़ जाता है और किडनी कमजोर हो सकती है। इसलिए जब प्यास लगे तब पानी पीना चाहिए। बता दें कि रोज सुबह उठकर खाली पेट पानी पिएं। खाना खाने के एक घंटे बाद या पहले पानी पिएं। एक दिन में 8 से 10 गिलास पानी पिएं।
पानी को जल्दबाजी में नहीं पीना चाहिए। घूंट-घूंट करके आराम से पिएं इससे मुंह में मौजूद कुछ एंजाइम जैसे एमाइलेज ज्यादा मात्रा में मिलकर पेट में जाते हैं। इससे पाचन शक्ति में सुधार होता है शरीर दुरुस्त रहता है, इसलिए पानी जब भी पिएं, धीरे-धीरे व तसल्ली से पिएं। कभी भी खड़े होकर पानी नहीं पीना चाहिए इससे जोड़ कमजोर होती हैं।
READ ALSO: Best Summer Diet गर्मियों में ये चीजे रखती हैं आपकी सेहत का ख्याल
Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.