संबंधित खबरें
शिमला में बूंदाबांदी, जानिए 7 फरवरी तक कैसा रहेगा माैसम
पीएम सूर्य घर योजना बनी लोगों की पंसद, 1.53 लाख ने करवाया पंजीकरण, ऐसे करें आवेदन
19.5 लाख राशनकार्ड धारक परिवारों को बड़ी राहत,जानें यहां पूरी डिटेल
हिमाचल प्रदेश के पूर्व BJP मंत्री किशन कपूर का निधन, PGI चंडीगढ़ में ली अंतिम सांस
Himachal Weather Update: हिमाचल में बारिश और बर्फबारी के कब बन रहें आसार? IMD ने जारी किया खास अलर्ट
सावधान! रियलिटी शो में स्टार सिंगर बनाने की कॉल आए तो संभल जाएं, साइबर ठग दे रहे हैं झांसा
India News HP(इंडिया न्यूज)Himachal News: हिमाचल की राजधानी शिमला में पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की प्रतिमा लगाने के लिए जगह चिन्हित कर ली गई है। रिज मैदान पर बने दौलत सिंह पार्क में उनकी प्रतिमा लगाई जाएगी। शनिवार को शिमला नगर निगम की अहम मासिक बैठक हुई। नगर निगम की मासिक बैठक में यह मुद्दा उठा। इस पर मेयर ने कहा कि इसके लिए जगह चिन्हित कर ली गई है। अब यह प्रतिमा हिमाचल निर्माता यशवंत सिंह परमार के साथ ही लगाई जाएगी।
शिमला के मेयर सुरेंद्र चौहान ने कहा कि वीरभद्र सिंह सभी के लिए प्रेरणास्रोत हैं। सुरेंद्र चौहान ने कहा कि शिमला में पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की प्रतिमा स्थापित की जानी है। प्रतिमा स्थापित करने के लिए नगर निगम के अधिकारी दो से तीन बार दौरा कर चुके हैं। प्रतिमा रिज मैदान स्थित दौलत सिंह पार्क में स्थापित की जाएगी। मेयर सुरेंद्र चौहान ने कहा कि हिमाचल प्रदेश के विकास में पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह का योगदान अतुलनीय है।
हिमाचल प्रदेश सरकार में शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह इसलिए नाराज थे क्योंकि उनके पिता वीरभद्र सिंह की प्रतिमा नहीं लगाई गई। इसी साल फरवरी में बजट सत्र के दौरान उन्होंने यह कहते हुए अपने इस्तीफे की पेशकश की थी कि कांग्रेस सरकार में उनके पिता का सम्मान नहीं किया जाता।
हालांकि बाद में उनका इस्तीफा स्वीकार नहीं किया गया और विक्रमादित्य सिंह मंत्रिमंडल में काम करते रहे। इस बीच शिमला के रामपुर क्षेत्र में पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की प्रतिमा भी स्थापित की गई। लेकिन मांग यह थी कि शिमला के रिज मैदान पर पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की प्रतिमा स्थापित की जाए। अब इसका रास्ता साफ होता दिख रहा है।
Get Current Updates on, India News, India News sports, India News Health along with India News Entertainment, and Headlines from India and around the world.