India News (इंडिया न्यूज), Himachal Pradesh Weather News Today: हिमाचल प्रदेश में हो रही बर्फ़बारी के कारण मैदानी इलाकों का तापमान में भी गिरावट देखने को मिल रही थी। वहीँ राजधानी शिमला समेत हिमाचल के सभी इलाक़ों में वीरवार को मौसम साफ रहने के साथ धूप खिली रही। वहीँ हिमाचल के बिलासपुर में अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया गया। मौसम विभाग के मुताबिक कुल्लू, लाहौल-स्पीति, किन्नौर, चंबा के साथ जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में बर्फ़बारी होने की संभावना जताई जा रही है।
Himachal Weather
मौसम खराब होने का कारण लाहौल घाटी और कुल्लू में 99 सड़कें ठप हैं। वहीँ इन दोनों जिलों में मौसम साफ होने के बाद भी मुश्किलें बढ़त जा रही हैं। वहीँ शुक्रवार को भी प्रदेश के ऊंचाई वाले इलाकों में बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई जा रही है। वहीँ प्रदेश के अन्य क्षेत्रों में मौसम साफ बने रहने की संभावना है।
प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ कमजोर होते ही प्रदेश के मौसम में बदलाव आया है। अधिकतम के साथ न्यूनतम तापमान में भी बढ़ोतरी दर्ज हुई है। आगामी दिनों में तापमान में और वृद्धि होने की संभावना है। उधर, बुधवार रात को ताबो में न्यूनतम तापमान माइनस 5.8, केलांग में माइनस 5.1, कुकुमसेरी में माइनस 3.9, कल्पा में माइनस 0.9, मनाली में 2.9, धर्मशाला में 5.3, डलहौजी में 6.1, सोलन में 7.7, बिलासपुर में 8.2, मंडी में 8.5, कांगड़ा में 9.6 और शिमला में 10.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ।