होम / आईफा अवॉर्ड 2022 में अपने परफॉर्मेंस के बीच हनी सिंह ने छुए इस शख्स के पैर, वीडियो ने जीता फैंस का दिल

आईफा अवॉर्ड 2022 में अपने परफॉर्मेंस के बीच हनी सिंह ने छुए इस शख्स के पैर, वीडियो ने जीता फैंस का दिल

Saranvir Singh • LAST UPDATED : June 5, 2022, 1:56 pm IST

इंडिया न्यूज़,IIFA Awards 2022:

आईफा अवॉर्ड 2022 इवेंट का आयोजन इस बार अबू धाबी में ग्रैंड लेवल पर किया गया। बता दें कि इस बिग इवेंट में बॉलीवुड इंडस्ट्री से जुड़े कई सेलेब्स ने अपनी धमाकेदार उपस्थिति दर्ज कराई। वहीं अब बता दें कि इस शो के अवॉर्ड सेरेमयनी के बाद इवेंट का समापन हो गया है। लेकिन इवेंट अपने साथ कई बेहतरीन परफॉर्मेंस की यादें छोड़ गया है।

वहीं अब इवेंट से जुड़े कई फोटोज और वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे है। इन्हीं से एक वीडियो ऐसा भी जिसने सभी का दिल जीत लिया। ये वीडियो रैपर हनी सिंह का। बता दें कि इस बार हनाी सिंह जब आईफा 2022 में परफॉर्म कर रहे थे और अचानक में स्टेज से नीचे उतरे और उन्होंने भरी महफिल में संगीतकार एआर रहमान के पैर छू लिए।

उनका ये वीडियो फैन्स द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है और सभी उनकी जमकर तारीफ कर रहे है। वीडियो में देखा जा सकता है कि एआर रहमान, सिंह को उठाने की कोशिश कर रहे है और उनके चेहरे पर एक अलग ही एक्सप्रेशन है।

इस वीडियो पर फैंस कर रहे हैं कमेंट्स

आईफा 2022 इवेंट से जुड़ी कई फोटोज और वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। सामने आए एक वीडियो में देखा जा सकता है कि रैपर हनी सिंह अपनी परफॉर्मेंस दे रहे है और अचानक वे स्टेज से नीचे आते है और पहली पंक्ति में बैठे एआर रहमान से सामने घुटनों के बल बैठ जाते है।

A. R. Rahman

और फिर उनके पैर छूने लगते है। हनी सिंह को अचानक ऐसा करते देख रहमान चौंक जाते है और उन्हें उठाने की कोशिश करते है। हालांकि, हनी सिंह उनसे आशीर्वाद लेने के बाद ही खड़े होते है और दोबारा अपनी परफॉर्मेंस शुरू करते है। इस वीडियो पर फैन्स जमकर कमेंट्स कर रहे हैं।

यो यो हनी सिंह ने फैन्स का दिल जीत लिया

आपको बता दें कि इस हनी सिंह के इस वीडियो ने उनके फैंस का दिल जीत लिया है। वही इस वीडियो पर फैंस के जमकर कमेंट्स आ रहे हैं। एक वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा- यह है अपने गुरु से आशीर्वाद लेने की भारतीय परंपरा। एक ने लिखा- किंग वापस आ गया है। एक अन्य ने लिखा- यो यो हनी सिंह के लिए रिस्पेक्ट और बढ़ गई है।

एक ने लिखा- एक ही फे्रम में दो लीजेंड। एक बोला- संगीत के पिता है एआर रहमान। एक ने लिखा- यो यो हनी सिंह जैसा कोई नहीं। एक बोला- यहीं हमारा इंडिया है। इसके अलावा ज्यादातर ने दिल और आग लगाने वाली इमोजी शेयर की।

हमें Google News पर फॉलो करे- क्लिक करे !

 

ये भी पढ़े :आईफा अवॉर्ड 2022 में पत्नी ऐश्वर्या राय के सामने अभिषेक बच्चन ने किया धमाकेदार डांस, वीडियो में एक्टर ‘दसवीं’ के गाने पर ठुमके लगाते आए नजर

Tags:

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.