होम / IIFA Rocks 2022 : अंतरंगी को 2 तो 'सरदार उधम' को मिले सर्वाधिक तीन पुरस्कार, यहां देखिए अन्य पुरस्कारों की सूची

IIFA Rocks 2022 : अंतरंगी को 2 तो 'सरदार उधम' को मिले सर्वाधिक तीन पुरस्कार, यहां देखिए अन्य पुरस्कारों की सूची

Bharat Mehndiratta • LAST UPDATED : June 4, 2022, 6:19 pm IST

इंडिया न्यूज, IIFA Rocks 2022:
आईफा रॉक्स 2022 में विक्की कौशल अभिनीत सरदार उधम को सिनेमैटोग्राफी और संपादन सहित विभिन्न तकनीकी श्रेणियों में तीन पुरस्कार मिले हैं। इसी के साथ यह अभी तक सर्वाधिक पुरस्कार हासिल करने वाली फिल्म बन गई। आईफा रॉक्स 2022 हिंदी फिल्म उद्योग में तकनीकी प्रतिभाओं को सम्मानित करने वाला वार्षिक समारोह है जोकि 2 साल के बाद अबू धाबी के यास द्वीप पर आयोजित किया गया।

समारोह में शूजीत सरकार द्वारा निर्देशित सरदार उधम के लिए अविक मुखोपाध्याय को सर्वश्रेष्ठ सिनेमैटोग्राफी, चंद्रशेखर प्रजापति को सर्वश्रेष्ठ संपादन और एनवाई वीएफएक्सवाला, एडिट एफएक्स स्टूडियो, मेन रोड पोस्ट रूस व सुपर 8/बीओजेपी को सर्वश्रेष्ठ विजुअल इफेक्ट्स के पुरस्कार से नवाजा गया।

इसके अलावा आनंद अल राय निर्देशित ‘अतरंगी रे’ ने दो पुरुस्कार अपने नाम किए। अतरंगी रे में धनुष, सारा अली खान और अक्षय कुमार ने मुख्य किरदार निभाए हैं। इस फिल्म के चका चक गीत के लिए विजय गांगुली को सर्वश्रेष्ठ नृत्य निर्देशन और ए आर रहमान को सर्वश्रेष्ठ बैकग्राउंड संगीत का पुरस्कार मिला।

किसे कितने पुरस्कार मिले

‘सरदार उधम’ – 3 पुरस्कार

1. Cinematography , अविक मुखोपाध्याय

2- Editing, चंद्रशेखर प्रजापति

3- स्पेशल इफेक्ट्स (विजुअल) एनवाई वीएफएक्सवाला, एडिट एफएक्स स्टूडियोज, मेन रोड पोस्ट रूस, सुपर8/BOJP

‘ Atrangi Re’ – 2 अवार्ड्स

1. Chaka Chak, विजय गांगुली को  कोरियोग्राफी के लिए

2- बैकग्राउंड स्कोर,  ए आर रहमान

तन्हाजी: द अनसंग वॉरियर – 1 अवार्ड

1. साउंड डिजाइन लोचन कानविन्दे

शेरशाह – 1 अवार्ड

1 पटकथा के लिए संदीप श्रीवास्तव

‘थप्पड़’- 1 अवार्ड

1. संवाद अनुभव सिन्हा, मृण्मयी लागू

’83’ – 1 पुरस्कार

1. साउंड मिक्सिंग अजय कुमार पी.बी., माणिक बत्रा

हमें Google News पर फॉलो करे- क्लिक करे !

ये भी पढ़े : 10 नए गानों के साथ वापिस आएंगे हनी सिंह, फैन्स बोले- किंग इज बैक

ये भी पढ़े : आईफा अवॉर्ड 2022 शो के वीकेंड इवेंट के लिए शुरु हुई रिहर्सल, शो में दिखेगा बॉलीवुड सितारों का टशन

ये भी पढ़े : आईफा 2022 के लिए पहुंचे ये सेलेब्स, अबू धाबी में लगा सितारों का जमावड़ा, सामने आई तस्वीरें

Connect With Us : Twitter | Facebook Youtube

Tags:

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT