होम / Aparna Yadav On India News Manch चुनाव पर क्यों बेटियां नजर आती हैं: अपर्णा यादव

Aparna Yadav On India News Manch चुनाव पर क्यों बेटियां नजर आती हैं: अपर्णा यादव

Sameer Saini • LAST UPDATED : January 11, 2022, 1:41 pm IST

इंडिया न्यूज, लखनऊ:

Aparna Yadav On India News Manch अपर्णा यादव का कहना है कि इस बार सरकार समाजवादी पार्टी की ही बनेगी। हमने पिछली बार जो वादे किए थे उन्हें पूरा किया था। मंच से इन मुद्दों पर ज्यादा बहस करने से अच्छा है कि एक ही बात कहें कि 2022 में अखिलेश यादव की सरकार बनने वाली है।

कांग्रेस से गठबंधन के सवाल पर अपर्णा ने कहा कि मैं समझती हूं कि जब उनसे गठबंधन हुआ था तो वो एक फार्मूला था, जिसे जनता ने स्वीकार नहीं किया, लेकिन इससे बहुत कुछ सीखने को मिला। संयोग से मैं भी उस चुनाव में प्रतिनिधि थी। महिलाओं को राजनीति में लाने और आरक्षण के बारे में मैं समझती हूं कि बस चुनाव के समय में याद आती है। (Assembly Election 2022)

दहेज, घरेलू कलह और दुष्कर्म के बढ़े हैं केस : अपर्णा (Aparna Yadav On India News Manch)

यदि आप डाटा चेक करेंगे तो पाएंगे कि जबसे ये सरकार है तभी से दहेज, घरेलू कलह और दुष्कर्म के केस बढ़े हैं। ऐसी भयावह स्थिति पहले कभी नहीं रही। इसके अलावा वे अपराध भी हैं जो केस ही दर्ज नहीं किए गए। ये अलग बात है कि क्यों केंद्र सरकार और अदालतों को बोलना पड़ रहा है कि केस क्यों दर्ज नहीं हो रहे ये बात बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है। (India News Manch latest News 2022)

सरकार किसी की भी हो पिस तो महिला ही रही है। ये कई सालों से चला आ रहा है। मैं तो ये कहूंगी कि चुनाव के समय में ही महिला है, लड़ सकती है, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ ये बातें पार्टियों को क्यों याद आती है या महिलाओं का दुख नजर आता है।

Aparna Yadav On India News Manch

Also Read : Aradhana Misra Mona On India News Manch कांग्रेस ने दिया महिलाओं को सर्वाधिक सम्मानः आराधना

Also Read : Rakesh Tikait on India News Manch गन्ने के भुगतान को लेकर राकेश टिकैत ने कही बड़ी बात

Also Read : CM Yogi Adityanath on India News Manch Live इस बार भी मिलेगा जनता का आशीर्वाद: योगी आदित्यनाथ

Also Read : Child and Women Development Minister Swati Singh on India News Manch भाजपा सरकार में हुआ महिला सशक्तिकरणः स्वाति

Also Read : CM Yogi Adityanath on India News Manch 2022 प्रदेश में दंगा अब गुजरे जमाने की बात: योगी आदित्यनाथ

Connect With Us : Twitter | Facebook | Youtube

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.