होम / India News Manch 2023: इंडिया न्यूज के मंच पर अनुराग ठाकुर ने विपक्ष पर साधा निशाना, कही ये बात

India News Manch 2023: इंडिया न्यूज के मंच पर अनुराग ठाकुर ने विपक्ष पर साधा निशाना, कही ये बात

Shubham Pathak • LAST UPDATED : December 13, 2023, 5:04 pm IST

India News(इंडिया न्यूज),India News Manch 2023: हर साल की तरह इस साल भी इंडिया न्यूज़ देश का सबसे बड़ा राजनीतिक मंच का आयोजन कर रहा है। ये आयोजन दिल्ली के एनडीएमसी कन्वेंशन सेंटर में हो रहा है। इसकी शुरुआत आज से यानि 13 दिसंबर से हो गई है। जो कि 15 दिसंबर, 2023 तक चलेगा। जहां अब मंच पर भाजपा के युवा केंदीय मंत्री अनुराग ठाकुर का आगमन हुआ। अपने आगमन के साथ ही अनुराग ठाकुर ने पीएम मोदी के कार्य की सराहना करते हुए विपक्ष पर जोरदार हमला बोला।

 विपक्ष पर बोला हमला

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि, अभी और काम बाकी है। लोगों सोच रहे है कि, पीएम मोदी एक बार फिर सत्ता में आएं। इसके साथ ही केंद्रीय मंत्री ने आगे बोलते हुए कहा कि, दिल्ली के लोग ठगा हुआ महसूस करते है। आम आदमी पार्टी के बड़े नेता जेल में है। मनिष सिसोदिया से लेकर संजय सिंह तक जेल में है और सीएम केजरीवाल कब जेल जाएंगे वो पता नहीं।

पीएम मोदी ने सारे वादे पूरे किए

खेल मंंत्री अनुराग ठाकुर ने पीएम मोदी के कार्य को लेकर कहा कि, पीएम मोदी ने जो कहा वो पूरा किया। अनुच्छेद 370, तीन तालाक से राम मंदिर तक सारे वादे पूरे किए। इसके साथ ही खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि, 2047 तक विकसित देश बनेगा भारत।

2047 तक विकसित इंडिया का सपना

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि, अभी तो भारत विश्व का पांचवा सबसे बड़ा अर्थ व्यवस्था है। लेकिन आने वाले 2047 से पहले भारत दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनेगा। इसके साथ ही केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने आगे कहा कि, भारत 2047 तक पूर्ण रूप से विकसित इंडिया बन जाएगा।

ये भी पढ़े

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT