होम / Bank Holiday October 2023: छुट्टियों की भरमार, इतने दिन बंद रहेंगे बैंक, देखें लिस्ट

Bank Holiday October 2023: छुट्टियों की भरमार, इतने दिन बंद रहेंगे बैंक, देखें लिस्ट

Deepika Gupta • LAST UPDATED : October 23, 2023, 1:26 am IST

 India News ( इंडिया न्यूज़ ) Bank Holiday October 2023 : अक्टूबर के महीने में छुट्टियों की भरमार है। इस बार अक्टूबर की शुरुआत ही बैंकों की छुट्टी के साथ हो रही है, अब कुछ दिनों में देशभर में दुर्गा पूजा और दशहरा मनाया जाएगा। इसके पहले अष्टमी, नवमी की छुट्टी भी मनाई जाती है, ऐसे में बैंकों की भी छुट्टी होगी। अक्टूबर में अगले हफ्तों में कई तारीखों में बैंक बंद रहने वाले हैं। बता दें केंद्रीय रिजर्व बैंक के कैलेंडर के मुताबिक, अक्टूबर में कुल मिलाकर बैंकों की 16 छुट्टियां पड़ रही हैं। इसमें शनिवार और रविवार की छुट्टियां भी शामिल हैं।

देखें लिस्ट

हालांकि, देश के अलग अलग बैंकिंग में कुछ छुट्टियां अलग अलग भी होती हैं और ब्रांच में हॉलीडे होने पर आप अर्जेंट काम ऑनलाइन बैकिंग से भी कर सकते हैं। इसके अलावा दुर्गा पूजा, दशहरा, लक्ष्मी पूजा, सरदार वल्लभभाई पटेल के जन्मदिन पर बैंकों में छुट्टी रहेगी, लेकिन ये छुट्टियां अलग-अलग राज्यों के हिसाब से डिफरेंट रहेंगी, इसलिए यहां पूरी लिस्ट ध्यान से देख लीजिए…

21 अक्टूबर: दुर्गा पूजा (महा सप्तमी)- त्रिपुरा, असम, मणिपुर और बंगाल में बैंक बंद

22 अक्टूबर: संडे हॉलीडे

23 अक्टूबर: दशहरा (महानवमी) दुर्गा पूजा, विजय दशमी- त्रिपुरा, कर्नाटक, उड़ीसा, तनिलनाडु, असम, आंध्र प्रदेश, कानपुर, केरल, झारखंड, बिहार में बैंक बंद

24 अक्टूबर: दशहरा (विजयादशमी)/दुर्गा पूजा- आंध्र प्रदेश, मणिपुर को छोड़कर सभी राज्यों में बैंक बंद

25 अक्टूबर: दुर्गा पूजा (दसैन)- सिक्किम में बैंक बंद

26 अक्टूबर: दुर्गा पूजा (दसैन)/विलय दिवस- सिक्किम, जम्मू-कश्मीर में बैंक बंद

27 अक्टूबर: दुर्गा पूजा (दसैन)- सिक्किम में बैंक बंद

28 अक्टूबर: लक्ष्मी पूजा- बंगाल में बैंक बंद, फोर्थ सैटरडे का अवकाश

29 अक्टूबर: संडे हॉलीडे

31 अक्टूबर: सरदार वल्लभभाई पटेल का जन्मदिन- गुजरात में बैंक बंद

ये भी पढ़ें –

Raghav-Parineeti: राघव चड्ढा ने पत्नी के जन्मदिन पर लिखा प्यार भरा पोस्ट, शेयर की अनसीन तस्वीरें

 Malaika Arora Birthday Special: खूबसूरती में 50 साल की मलाइका अरोड़ा देती हैं 20 साल की अभिनेत्रियों को टक्कर, जानें एक्ट्रेस के फिटनेस का…

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT