होम / IT Raid at BBC Office: बीबीसी के दिल्‍ली-मुंबई स्थित दफ्तर पर इनकम टैक्‍स का छापा, कर्मचारियों को फोन इस्तेमाल करने की मनाही

IT Raid at BBC Office: बीबीसी के दिल्‍ली-मुंबई स्थित दफ्तर पर इनकम टैक्‍स का छापा, कर्मचारियों को फोन इस्तेमाल करने की मनाही

Akanksha Gupta • LAST UPDATED : February 14, 2023, 1:31 pm IST
IT Raid at BBC Office: मीडिया संस्थान बीबीसी (BBC) के मुंबई और दिल्ली दफ्तर में इनकम टैक्स का छापा पड़ा है। सूत्रों के अनुसार, सभी कर्मचारियों के फोन को जब्त कर लिया गया है। सभी कर्मचारियों से दफ्तर छोड़कर घर जाने के लिए बोला गया है। बता दें कि लंदन स्थित BBC के ऑफिस में छापेमारी की कार्रवाई की जानकारी दे दी गई है।

इनकम टैक्स के सूत्रों ने जानकारी दी है कि यह इनकम टैक्स की टीम का एक सर्वे है। हालांकि अभी तक इसे लेकर आईटी विभाग की तरफ से कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

कांग्रेस ने ट्वीट कर कहा अघोषित आपातकाल

IT विभाग की इस कार्रवाई को कांग्रेस ने BBC डॉक्यूमेंट्री पर बैन से जोड़ा है। एक ट्वीट कर कांग्रेस ने कहा, “पहले BBC की डॉक्यूमेंट्री आई, उसे बैन किया गया। अब BBC पर IT का छापा पड़ गया है। अघोषित आपातकाल।”

जानें क्या है BBC डॉक्यूमेंट्री का मामला

गौरतलब है कि हाल ही में मीडिया संस्थान बीबीसी की एक डॉक्यूमेंट्री सामने आई थी। ये डॉक्यूमेंट्री  साल 2002 के गुजरात दंगों पर आधारित थी। इस डॉक्यूमेंट्री को केंद्र सरकार ने प्रोपेगेंडा बताते हुए इसकी स्क्रीनिंग पर रोक लगा दी थी। जिसे लेकर कई यूनिवर्सिटियों में बवाल भी मचा था। सुप्रीम कोर्ट में भी डॉक्यूमेंट्री की स्क्रीनिंग को लेकर याचिकाएं दायर हुई हैं। जिसके चलते इनकम टैक्स की छापेमारी को विपक्ष बीबीसी की डॉक्यूमेंट्री से जोड़ते हुए केंद्र सरकार पर निशाना साध रहा है।

महुआ मोइत्रा ने तंज कसते हुए किया ट्वीट 

इसके साथ ही महुआ मोइत्रा ने भी एक ट्वीट कर कहा, “बीबीसी के दिल्ली दफ्तर में आयकर के छापेमारी की खबर है। बहुत खूब। अप्रत्याशित।”

Also Read: Petrol Diesel Price Today: पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट हुए जारी, जानें अपने शहर के दाम

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT