होम / Benefits Of Grapes: विटामिन का एक बेहद अच्छा स्रोत है अंगूर, जानिए इसके खास फायदे

Benefits Of Grapes: विटामिन का एक बेहद अच्छा स्रोत है अंगूर, जानिए इसके खास फायदे

Divya Gautam • LAST UPDATED : January 28, 2023, 11:01 pm IST

अंगूर खाना काफी लोग पसंद करते हैं इसमें पायी जाने वाली कैलोरी, फाइबर और विटामिन सी, ई शरीर के लिए कई तरह से फायदेमंद है। आयुर्वेद में अंगूर को सेहत का खजाना बताया गया है। आपको बता दे कि एक शोध से सामने आया है कि यदि आप अवसाद से बचना चाहते हैं तो अंगूर जरूर खाएं। अंगूर खाने से मनोविकार कम होता है।

अंगूर के फायदे

1.अंगूर में ग्लूकोज, मैग्नीशियम और साइट्रिक एसिड जैसे कई पोषक तत्व पाए जाते हैं। कई बीमारियों से राहत देने के लिए अंगूर का सेवन करना फायदेमंद रहता है।

2.अंगूर मेलाटोनिन का एक प्राकृतिक स्रोत हैं, जो नींद को बढ़ावा देने वाला एक हार्मोन है। मेलाटोनिन सोने और जागने के चक्र को नियंत्रित करता है।

3.दिल से जुड़ी बीमारियों के लिए भी अंगूर का सेवन विशेष रूप से फायदेमंद रहता है।

4.अंगूर में ऐसे कई खनीड होते हैं, जो हड्डियों की सेहत के लिए ज़रूरी होते हैं। जिसमें पोटेशियम, मैंग्नीज़ और विटामिन-बी, सी और के शामिल हैं।

5.अंगूर में मौजूद एंटीऑक्सिडेंट कई तरह के कैंसर के विकास और प्रसार को रोक सकते हैं, हालांकि इस विषय में मानव शोध की कमी है।

6.अंगूर में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट रेस्वेराट्रोल आपकी त्वचा को नुकसान से बचा सकता है और साथ ही बालों के विकास को बढ़ावा दे सकता है।

 

 

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

Virat Kohli: विराट के प्रदर्शन पर संदेह करने वाले आलोचकों को मिला करारा जवाब, किंग कोहली ने अपने अंदाज में दिया जवाब-Indianews
Prajwal Revanna Video: जब भी प्रज्वल रेवन्ना घर लौटते थे तो हमें डर…., घर में काम करने वाली महिलाओं ने बताई अपनी आपबीती
बीच म्यूजिक कॉन्सर्ट में Arijit Singh ने पाक की इस एक्ट्रेस से मांगी माफी, वीडियो वायरल -Indianews
Weather Update: तेज धूप ने किया नाक में दम, कई राज्यों में पारा 44 के पार; जानें ताजा वेदर अपडेट- indianews
Chhattisgarh Road Accident: छत्तीसगढ़ की सड़कों पर दिखा तेज रफ्तार का कहर, ट्रक और कार की टक्कर में 10 लोगों की गई जान-Indianews
कौन हैं बॉक्सिंग ऐप मेकर और भारतीय मूल के अरबपति की पत्नी Erika Hammond? -Indianews
Vastu Shastra: घर में क्यों नहीं रखनी चाहिए महाभारत? जाने क्या कहता है वास्तु शास्त्र – Indianews
ADVERTISEMENT