होम / Diwali 2023: दिवाली और बंदी छोड़ दिवस के मौके पर सजा स्वर्ण मंदिर, भगवंत मान ने दी बधाई

Diwali 2023: दिवाली और बंदी छोड़ दिवस के मौके पर सजा स्वर्ण मंदिर, भगवंत मान ने दी बधाई

Shanu kumari • LAST UPDATED : November 12, 2023, 7:22 pm IST

India News (इंडिया न्यूज), Diwali 2023: पूरे देश में दिवाली का त्योहार बहुत ही धूमधाम से मनाया जा रहा है। वहीं पंजाब मं दिवाली के साथ बंदी छोड़ दिवस भी मनाया जा रहा है। दिवाली के अवसर पर स्वर्ण मंदिर को बहुत की खुबसुरत तरीके से सजाया गया है। इस जगह को सिखों का पवित्र तीर्थस्थल में से एक माना जाता है। सवर्ण मंदिर परिसर में सुबह से ही जश्न का माहौल है। लोग यहां लगातार मत्था टेकने पहुंच रहे है।

  • गुरु हरगोबिंद और उनके साथ 52 अन्य राजकुमारों की जेल से रिहाई मिली थी
  • सिखों के पवित्र तीर्थस्थल में से एक माना जाता

मुख्यमंत्री ने दी बधाई

वहीं इस मौके पर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने प्रदेश की जनता को छठे गुरु, गुरु हरगोबिंद और उनके साथ 52 अन्य राजकुमारों की जेल से रिहाई के उपलक्ष्य में ऐतिहासिक बंदी छोड़ दिवस पर लोगों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं है। पूरे पंजाब के गुरुद्वारों और मंदिरों में उत्सव मनाया जा रहा है। साथ ही विभिन्न बाजारों में लोगों की भीड़ भी उमड़ी है।

गुरु हरगोबिंद से जुड़ा है ये दिन

बता दें कि बंदी छोड़ दिवस सिख समुदाय के लोगों के लिए खास दिन माना जाता है। यह त्योहार हर साल दिवाली वाले दिन ही मनाई जाती है। इस दिन का महत्व तार सिखों के छठे गुरु हरगोबिंद सिंह से जुड़ा है। इसी दिन जहांगीर ने गुरु हरगोबिंद को रिहा किया था। आज के दिन पूरे पंजाब के लोग काफी खास तरीके से मनाते हैं। वहीं पंजाब के हिंदु समुदाय में Diwali 2023 को लेकर खुसी का माहौल है।

Also Read:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT