Hindi News / Indianews / Haryana Sports Minister Sandeep Singh Accused Of Sexual Harassment Fir Registered

हरियाणा के खेल मंत्री संदीप सिंह पर यौन उत्पीड़न का आरोप, शिकायत के बाद FIR दर्ज

  इंडिया न्यूज़: हरियाणा के खेल मंत्री संदीप सिंह पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगा है। एक महिला कोच के शिकायत के बाद उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। चंड़ीगढ़ पुलिस के पीआरओ ने कहा जांच चल रही है, जांच के बाद ही आरोप सिद्ध होगा। हरियाणा के खेल मंत्री की मुश्किलें बढ़ती ही […]

BY: Ashish Mishra • UPDATED :
ADVERTISEMENT

संबंधित खबरें

 

इंडिया न्यूज़: हरियाणा के खेल मंत्री संदीप सिंह पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगा है। एक महिला कोच के शिकायत के बाद उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। चंड़ीगढ़ पुलिस के पीआरओ ने कहा जांच चल रही है, जांच के बाद ही आरोप सिद्ध होगा। हरियाणा के खेल मंत्री की मुश्किलें बढ़ती ही जा रही है। जूनियर एथलेटिक्स कोच डागर ने मंत्री के खिलाफ छेड़छाड़ का आरोप लगाते हुए चंड़ीगढ़ के एसएसपी से शिकायत की। वहीं खेल विभाग की महिला उपनिदेशक कविता ने खेल मंत्री का बचाव करती नजर आई। उन्होंने जूनियर एथलेटिक्स कोच को ही संदेह के दायरे में कर दिया है।

हरियाणा के खेल मंत्री संदीप सिंह पर यौन उत्पीड़न का आरोप, शिकायत के बाद FIR दर्ज

महिला कोच ने चंडीगढ़ एसएसपी से की शिकायत
महिला कोच ने चंडीगढ़ एसएसपी को पूरे घटनाक्रम की जानकारी लिखित में दी है, और खेल मंत्री संदीप सिंह के खिलाफ मामला दर्ज करने की मांग भी की। महिला कोच ने अपने साथ हुई छेड़छाड़ के मामले में इनेलो के प्रधान महासचिव एवं विधायक अभय सिंह चौटाला से उनके आवास पर मुलाकात कर चुकी हैं।
जिसके बाद अभय चौटाला ने मामले में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा से भी बात की थी। महिला कोच ने कहा कि इस लड़ाई में सहयोग के लिए वह मुख्यमंत्री मनोहर लाल तथा विपक्ष के नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा से भी मिलेंगी। उसने बताया कि एसएसपी ने शिकायत सुनने के बाद पूरे मामले की निष्पक्ष जांच का भरोसा दिलाया है, और उचित कार्रवाई करने का भरोसा दिया है।

Tags:

Get Current Updates on, India News, India News sports, India News Health along with India News Entertainment, and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT