India News (इंडिया न्यूज़), Weather Update, नई दिल्ली: हिमाचल प्रदेश में बारिश, बाढ़ और भूस्खलन के कारण तबाही जारी है। पहाड़ों पर हो रही बारिश के कारण नदियां उफान पर बनी हुई हैं। राज्य के कई लोग बाढ़ में फंसे हुए हैं। लोगों को बचाने के राहत और बचाव कार्य चलाया जा रहा है। हिमाचल प्रदेश में आई आपदा से मरने वालों की संख्या बढ़कर 84 हो गई है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बिहारी मजदूरों को हिमाचल में भूस्खलन के लिए दोषी ठहराया है। जिसके बाद इसपर बवाल होने के बाद सीएम ने कहा कि वो तो हमारे भाई हैं। वहीं केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने हिमाचल आपदा को लेकर किसी भी तरह की राजनीति करने से मना किया है।
भारतीय मौसम विभाग ने देशभर में भारी बारिश को लेकर संभावना जताई है। शनिवार को पूर्वी और मध्य भारत में 21 अगस्त को पूर्वोत्तर में भारी बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने पूर्वी भारत में हल्की से मध्यम से लेकर भारी बारिश की उम्मीद जताई है। IMD के अनुसार, आज शुक्रवार को झारखंड में और 21 अगस्त को पश्चिम बंगाल और सिक्किम और बिहार में भारी बारिश की संभावना है। इसके साथ ही शुक्रवार को ओडिशा में अलग-अलग जगहों पर बहुत भारी बारिश की उम्मीद है।
मौसम विभाग के अनुसार, शनिवार तक छत्तीसगढ़ में भारी बारिश की संंभावना है। पश्चिम मध्य प्रदेश में अलग-अलग जगहों पर, पूर्वी मध्य प्रदेश और विदर्भ में शुक्रवार और शनिवार को भारी बारिश की उम्मीद है। वहीं शनिवार से 21 अगस्त तक त्रिपुरा, मिजोरम, मेघालय, असम, मणिपुर और नागालैंड की कई जगहों पर भारी बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने बताया कि पूर्वी उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में अगल-अलग जगहों पर शुक्रवार और 21 अगस्त को भारी बारिश की संभावना है।
Also Read:
Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.