होम / ISIS Threat Putin: रूस को आईएसआईएस ने दी नई धमकी, मॉस्को आतंकी हमले की ली थी जिम्मेदारी

ISIS Threat Putin: रूस को आईएसआईएस ने दी नई धमकी, मॉस्को आतंकी हमले की ली थी जिम्मेदारी

Raunak Kumar • LAST UPDATED : March 27, 2024, 12:20 am IST

India News (इंडिया न्यूज़), ISIS Threat Putin: रूस की राजधानी मॉस्को के एक कॉन्सर्ट हॉल में 23 मार्च को कुछ आतंकियों ने हमला बोल दिया। जिसमें लगभग 150 से अधिक लोगो की जान चली गई। इस हमले की जिम्मेदारी आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट ने ली थी। वहीं सोशल मीडिया पर इस्लामिक स्टेट का एक पोस्टर हाल ही में सामने आया है। इस पोस्टर में रूस के खिलाफ ताजा धमकी दी गई है। वहीं यह धमकी भरा पोस्टर मॉस्को के कॉन्सर्ट सेंटर पर हमले की साजिश रचने की बात स्वीकार करने के बाद आया है। खबर के मुताबिक, आईएस-खुरासान के प्रचार नेटवर्क अल अज़ैम से जुड़े अशुभ पोस्टर में एक नकाबपोश व्यक्ति को चाकू लहराते हुए रूस और व्लादिमीर पुतिन के लिए एक खतरनाक संदेश के साथ दिखाया गया है।

मॉस्को हमले की ली जिम्मेदारी

बात दें क़ी मॉस्को के क्रोकस सेंटर पर हुए भयानक हमले की जिम्मेदारी आईएस-खुरासान ने खुले तौर पर ली है। जिसके परिणामस्वरूप 150 से अधिक लोग मारे गए। वहीं स्थानीय पुलिस इस हमले के लिए 4 हमलावरों को तुरंत हिरासत में ले लिया था। साथ ही सभी ने अपराध स्वीकार कर लिया था। दरअसल इस हमले के लगभग 4 घंटे के बाद इस्लामिक स्टेट खुरासान ने टेलीग्राम पर अपने अमाक समाचार आउटलेट के माध्यम से विनाशकारी घटना में अपनी भागीदारी की घोषणा की। जिसके बाद, इस्लामिक स्टेट की तरफ से सबूत के तौर पर हमले का वीडियो भी प्रसारित किया। वहीं समाचार आगेकी रॉयटर्स ने इस फुटेज प्रामाणिकता मौजूदा रिकॉर्ड और स्थान की इमेजरी के साथ इंटीरियर डिजाइन का मिलान करके पुष्टि की।

Ponzi scheme Case: भारतीय-अमेरिकी नागरिक पोंजी स्कीम मामले में गिरफ्तार, लाखों डॉलर का है यह मामला

रूसी राष्ट्रपति ने दी थी चेतावनी

बता दें कि, इस हमले के बाद रुसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने देश के नाम संबोधन में खुलासा किया कि पकड़े गए हमलावर यूक्रेन की तरफ भाग रहे थे। साथ ही पुतिन ने हमले के लिए इस्लामिक स्टेट को जिम्मेदार ठहराने वाले अमेरिकी दावों पर संदेह व्यक्त किया। इसके बाद एक बैठक के दौरान, रूस के राष्ट्रपति ने हमले के लिए कट्टरपंथी इस्लामवादियों को जिम्मेदार ठहराया। उस कथन को चुनौती दी जो इसे पूरी तरह से इस्लामिक स्टेट से जोड़ता है। उन्होंने कट्टरपंथी विचारधाराओं के खिलाफ मुस्लिम दुनिया के ऐतिहासिक संघर्ष को रेखांकित किया और अत्याचार के पीछे के मास्टरमाइंड पर स्पष्टता की मांग की।

Bihar Politics: इंडिया गठबंधन की बैठ हुई खत्म, तेजस्वी बोलें- लेफ्ट पार्टियां, कांग्रेस और RJD मिलकर चुनाव लड़ेंगे

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

Priyanka Chopra: बेटी मालती संग प्रियंका चोपड़ा ने लिया आइसक्रीम का आनंद, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल -India News
Elon Musk: एलन मस्क ने चीनी पीएम से की मुलाकात, कहा- भविष्य में सभी कारें होंगी इलेक्ट्रिक- Indianews
Uttar Pradesh: बिजनौर में बारात होने वाली थी रवाना, शादी की रस्म के दौरान दूल्हे की मौत- Indianews
India-China Border: ड्रैगन कर रहा भारतीय सीमा के पास निर्माण कार्य, भारत के लिए यह परियोजना बना सिरदर्द -India News
Giorgia Meloni: इटली की पीएम मेलोनी EU का लड़ेंगी चुनाव, बोलीं- पार्टी के लिए समर्थन बढ़ाना मकसद- Indianews
MS Dhoni Hairstyle: SRH के खिलाफ मुकाबले से पहले दिखा धोनी का अलग लुक, अपनाया यह खास हेयरस्टाइल -India News
Heatwave: एशिया में रिकॉर्ड तोड़ गर्मी, कई देशों में स्कूल बंद, अलर्ट जारी- Indianews
ADVERTISEMENT