होम / ISIS का संदिग्ध गिरफ्तार, कर रहा था मुस्लिम युवाओं का ब्रेन वॉश, आपत्तिजनक डाक्यूमेंट्स बरामद

ISIS का संदिग्ध गिरफ्तार, कर रहा था मुस्लिम युवाओं का ब्रेन वॉश, आपत्तिजनक डाक्यूमेंट्स बरामद

Akanksha Gupta • LAST UPDATED : July 21, 2023, 12:37 pm IST

India News (इंडिया न्यूज़), NIA Arrest ISIS Terrorist, रांची: झारखंड के लोहरदगा से गिरफ्तार किए किए गए ISIS के संदिग्ध आतंकी फैजान अंसारी को शुक्रवार को बिरसा मुंडा जेल भेज दिया गया है। शुक्रवार, 20 जुलाई को उसे NIA रांची की स्पेशल कोर्ट में पेश किया गया था। सूत्रों के मुताबिक, NIA रांची की स्पेशल कोर्ट में संदिग्ध आतंकी फैजान अंसारी को आज यानी कि शनिवार, 21 जुलाई को फिर से पेश किया जा सकता है। अदालत से NIA टीम उसकी रिमांड मांग सकती है।

लोहरदगा में युवाओं का कर रहा था ब्रेन वॉश

बता दें कि दिल्ली पुलिस, NIA और IB की टीम ने संयुक्त रूप से छापेमारी कर उसे गिरफ्तार किया है। खबर के मुताबिक एनआईए ने जब उसके लैपटॉप की तलाशी ली तो उसमें से काफी सारे आपत्तिजनक डाक्यूमेंट्स बरामद हुए। फैजान अंसारी के पास से NIA ने कई डिजिटल सबूत जब्त किए हैं। बताया जा रहा है कि डार्क नेट के जरिए वह ISIS आतंकियों के संपर्क में था। मिली जानकारी के मुताबिक, वह मुस्लिम युवाओं को लोहरदगा में ब्रेन वाश कर दहशत फैलाने की ट्रेनिंग दे रहा था। इसके साथ ही सने कई युवाओं को ISIS में शामिल करने के लिए राजी भी कर लिया था।

जानें कौन है फैजान अंसारी?

फैजान अंसारी अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (AMU) का विद्यार्थी है। पिछले दो महीनों से वह लोहरदगा में रह रहा था। वह लोहरदगा की मिल्लत कॉलोनी का निवासी है। फैजान के पिता का नाम फिरोज अंसारी है।

Also Read:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT