India News (इंडिया न्यूज़) UP News: कोतवाली सादाबाद क्षेत्र के गांव सलेमपुर में गली में घूम रहे युवक को रोकने को लेकर विवाद हो गया। देखते ही देखते दोनों पक्षों में पथराव शुरू हो गया। मामूली बात पर हुए पथराव से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। यहां पथराव में कई लोग घायल हो गए। पथराव का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
क्या है पूरा मामला
up news
सादाबाद क्षेत्र के गांव सलेमपुर में एक युवक गली में घूम रहा था। इसका एक व्यक्ति ने विरोध किया। इसके बाद भी युवक ने अपनी हरकत बंद नहीं की। इस पर विवाद हो गया। वे एक-दूसरे को गाली देने लगे। देखते ही देखते मामूली विवाद ने भयानक रूप ले लिया। गली में घूम रहे युवक को रोकने को लेकर शुरू हुआ विवाद दोनों पक्षों के बीच खूनी संघर्ष में बदल गया।
पुलिस पथराव करने वालों की पहचान..
दोनों पक्षों के बीच गाली-गलौज शुरू हो गई और फिर दोनों तरफ से ईंट-पत्थर चलने लगे। मामले की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने कई लोगों को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। वीडियो के आधार पर पुलिस पथराव करने वालों की पहचान कर रही है। तनाव को देखते हुए गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।
दिल्ली में शुरु हुई इन अपराध के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, नियमों का पालन न करने पर कई गिरफ्तार