Mulayam Singh Funeral: उत्तर प्रदेश के के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव का सोमवार को 82 वर्ष की आयु में निधन हो गया है। मुलायम सिंह यादव का अंतिम संस्कार आज मंगलवार को उनके पैतृक गांव सैफई में किया जाएगा। उनके निधन के बाद राजनीति जगत में शोक की लहर दौड़ गई है। उत्तर प्रदेश में उनके निधन के बाद तीन दिन का राजकीय शोक घोषित कर दिया गया है। सपा के संरक्षक मुलायम सिंह यादव का पार्थिव शरीर नुमाइश ग्राउंड पंडाल में लाया गया है।
पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव का अंतिम संस्कार किया जाएगा। बेटे अखिलेश यादव ने अपनी पत्नी डिंपल यादव के साथ अंतिम संस्कार से पहले की विधियां पूरी की।
#WATCH उत्तर प्रदेश: पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव का अंतिम संस्कार किया जाएगा। अखिलेश यादव ने अपनी पत्नी डिंपल यादव के साथ अंतिम संस्कार से पहले की विधियां की। pic.twitter.com/dS4oCEEc2u
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 11, 2022
#WATCH उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव के पार्थिव शरीर को नुमाइश ग्राउंड पंडाल में लाया गया। pic.twitter.com/yElTizld5U
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 11, 2022
आपको बता दें कि मुलायम सिंह यादव के पार्थिव शरीर को नुमाइश ग्राउंड पंडाल में ले जाया गया है। इस दौरान रास्ते में उनके अंतिम दर्शन के लिए लोगों का हुजूम उमड़ा। सैफई में सपा नेताओं के आने का दौर लगातार जारी है।
#WATCH उत्तर प्रदेश: पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव के पार्थिव शरीर को नुमाइश ग्राउंड पंडाल में ले जाया जा रहा है। रास्ते में उनके दर्शन के लिए लोगों का हुजूम उमड़ा। pic.twitter.com/ABG9Q91v1H
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 11, 2022
इसके अलावा बता दें कि मुलायम सिंह यादव का अंतिम संस्कार चंदन की लकड़ियों से किया जाएगा। कन्नौज के फूलों से नेता जी को श्रद्धांजलि दी जाएगी। इसके अलावा सपा नेता लकड़ियों और फूलों की खेप लेकर सैफई पहुंच चुके हैं। तिर्वा निवासी और सपा व्यापार सभा के पूर्व प्रदेश कोषाध्यक्ष अंशुल गुप्ता ने कहा कि नेताजी के सैफई आवास से उनके पास फोन आया था।
जिसके बाद डेढ़ क्विंटल चंदन की लकड़ियों का इंतजाम किया गया। सोमवार शाम को ही वह गुलाब और गेंदे के फूल लेकर सैफई पहुंच गए थे। जनपद से मुलायम सिंह यादव और अखिलेश यादव दोनों का बेहद ही जुड़ाव रहा है। बड़ी संख्या में लोग यहां से सैफई पहुंचे हैं।
बता दें कि मुलायम सिंह यादव को श्रद्धांजलि देने के लिए राजनीति जगत की की हस्तियां सैफई पहुंच रही हैं। तेलुगु देशम पार्टी के अध्यक्ष और आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने उत्तर प्रदेश के सैफई में पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह को अंतिम सम्मान दिया।
तेलुगु देशम पार्टी के अध्यक्ष और आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने उत्तर प्रदेश के सैफई में पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह को अंतिम सम्मान दिया। pic.twitter.com/pRJRxplsJY
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 11, 2022
Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.