<

निमाया वुमन सेंटर की ‘निमाया ग्रेट रन-2026’, महिला दिवस पर हजारों महिलाएं शामिल

You Might Be Interested In Nusrat Jahan Bold Photos: नुसरत जहां की 10 ग्लैमरस तस्वीरें, दावा है नजरें नहीं हटा पाएंगे Bollywood Bold Actresses: वो 6 बॉलीवुड एक्ट्रेस जिनके…

इंडोर स्टेडियम से शुरू हुई दौड़ में 2500 से अधिक महिलाओं ने भाग लेकर स्वास्थ्य और ट्रैफिक नियमों के प्रति जागरूकता का संदेश दिया

सूरत (गुजरात), मार्च 09: निमाया वुमन सेंटर फॉर हेल्थ पिछले कई वर्षों से महिलाओं के स्वास्थ्य जागरूकता के लिए लगातार प्रयास कर रहा है। इसी कड़ी में इस बार अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर निमाया ने लगातार नौवीं बार ‘निमाया ग्रेट रन-2026’ का आयोजन किया। इस दौड़ में 2500 से अधिक महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस आयोजन के माध्यम से महिलाओं को अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया गया और साथ ही ट्रैफिक नियमों के पालन के लिए भी प्रेरित किया गया।

निमायाwidth=

इस पूरे आयोजन के बारे में निमाया वुमन सेंटर फॉर हेल्थ की डायरेक्टर डॉ. पूजा नाडकर्णी सिंह ने बताया कि निमाया महिलाओं को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक बनाने के लिए लगातार प्रयास कर रहा है। आज की व्यस्त जीवनशैली में महिलाएं अक्सर अपने स्वास्थ्य पर पर्याप्त ध्यान नहीं दे पातीं, ऐसे में उन्हें जागरूक करने की आवश्यकता है। इसी उद्देश्य से हर वर्ष अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर मैराथन दौड़ “निमाया ग्रेट रन’ का आयोजन किया जाता है।

इस वर्ष भी 8 मार्च, रविवार को सुबह 6 बजे इस रन का आयोजन किया गया, जिसमें स्वयंसेवकों का भरपूर सहयोग मिला। इस रन में करीब 2500 महिलाओं ने भाग लेकर महिला सशक्तिकरण के साथ-साथ स्वास्थ्य जागरूकता का संदेश दिया।

निमाया ग्रेट रन का आयोजन पंडित दीनदयाल उपाध्याय इंडोर स्टेडियम से किया गया था। इस अवसर पर डीसीपी ट्रैफिक आईपीएस अनुपम और डीसीपी ट्रैफिक साइबर सेल आईपीएस पन्ना मोमाया सहित अन्य गणमान्य लोगों ने हरी झंडी दिखाकर दौड़ को रवाना किया।

(The article has been published through a syndicated feed. Except for the headline, the content has been published verbatim. Liability lies with original publisher.)

Indianews Webdesk

Recent Posts

शूटिंग करते-करते डूबे राहुल अरुणोदय बनर्जी, निधन से सदमे में फैंस; जानिए कौन थे ये अभिनेता

Rahul Arunoday Banerjee Death: बंगाली अभिनेता राहुल अरुणोदय बनर्जी के निधन से मनोरंजन जगत में…

Last Updated: March 30, 2026 11:12:38 IST

Himachal Gold  Price Today: हिमाचल प्रदेश के शहरों में क्या हैं सोने के ताजा रेट्स? खरीदने से पहले कर लें चेक

Himachal Gold  Price Today: पर्वतीय राज्य हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला समेत अन्य शहरों में…

Last Updated: March 30, 2026 11:19:17 IST

भारतीय ऑनलाइन डिलीवरी प्लेटफॉर्म की फैन हुई विदेशी पर्यटक, कहा, ‘UK को लेना चाहिये…’, वीडियो वायरल

इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है. यह वीडियो एक…

Last Updated: March 30, 2026 11:10:49 IST

PSEB 5th Result 2026 Date & Time: पंजाब बोर्ड 5वीं रिजल्ट pseb.ac.in पर जल्द, यहां करें आसानी से चेक

Punjab Board PSEB 5th Result 2026 Date & Time: पंजाब बोर्ड 5वीं का रिजल्ट जल्द…

Last Updated: March 30, 2026 11:07:03 IST

दिल्ली पुलिस को मिली बड़ी सफलता, स्कूलों और कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी देने वाला आरोपी गिरफ्तार

Hoax Bomb Threats: दिल्ली पुलिस ने 47 साल के एक शख्स को स्कूलों और सरकारी…

Last Updated: March 30, 2026 10:59:44 IST

नीतीश कुमार ने दिया इस्तीफा, क्या बेटा बनेगा मुख्यमंत्री या बिहार में आएगा नया ट्विस्ट?

CM Nitish Kumar Resigned: नीतीश के लेजिस्लेटिव काउंसिल से इस्तीफे के साथ ही उनके राजनीतिक…

Last Updated: March 30, 2026 10:38:43 IST