<

Aadhaar Card बनवाते समय जरूर रखें इस बात का ध्यान, जिंदगी में एक ही बार बदली जा सकती हैं ये दो चीजें

कुछ डिटेल तो आधार कार्ड में बदल जाती हैं, लेकिन कुछ चीजें आधार कार्ड में जीवन में केवल एक ही बार बदलती है. इसलिए ऐसे में लापरवाही करने के बजाय आपको ध्यानपूर्वक अपना आधार कार्ड बनवाना चाहिए.

Aadhar Card Changes: आज के डिजिटल दौर में पहचान या नागरिकता के तौर पर आधार कार्ड को सबसे बड़ा दस्तावेज माना जाता है. बैंक अकाउंट खोलने से लेकर सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने या घर की रजिस्ट्री कराने तक में आधार कार्ड की जरूरत पड़ती है. आधार कार्ड में डले 12 अंकों का यूनिक पहचान नंबर होता है, जो यह बताता है कि आप भारत के नागरिक हैं. लेकिन, जब आप आधार कार्ड बनवाएं तो कुछ बातों का ध्यान जरूर रखना चाहिए.

कुछ डिटेल तो आधार कार्ड में बदल जाती हैं, लेकिन कुछ चीजें आधार कार्ड में जीवन में केवल एक ही बार बदलती है. इसलिए ऐसे में लापरवाही करने के बजाय आपको ध्यानपूर्वक अपना आधार कार्ड बनवाना चाहिए. 

डेट ऑफ बर्थ

अगर आप अपना या परिवार में किसी का आधार कार्ड बनवाने जा रहे हैं तो ऐसे में ध्यान रखें कि जन्मतिथि या डेट ऑफ बर्थ को सही भरें. एक बार गलत डेट ऑफ बर्थ दर्ज हो जाने पर इसे बदलवाना मुश्किल हो जाता है. हालांकि, अगर आपकी डेट ऑफ बर्थ गलत दर्ज हो गई है तो ऐसे में आप इसे जीवन में केवल एक बार ही बदलवा सकते हैं. एक बार से ज्यादा बदलवाने का आवेदन सरकार द्वारा जल्दी से स्वीकार नहीं किया जाता है. कुछ खास परिस्थितियों में ही आप इसे दोबारा बदलवा सकते हैं, जिसके लिए आपको प्रमाण पत्र, पासपोर्ट आदि जैसे दस्तावेज दिखाने की जरूरत पड़ सकती है. 

जेंडर

लिंग या जेंडर की जानकारी केवल आधार कार्ड ही नहीं, बल्कि अन्य दस्तावेजों में भी एक ही बार दर्ज होती है, जो आमतौर पर जिंदगी भर चलती है. ठीक इसी तरह आधार कार्ड पर भी लिंग की जानकारी केवल एक ही बार अपडेट की जाती है. हालांकि, अगर किसी ने इसमें बदलाव किया है तो उसके लिए जरूरी मेडिकल और कानूनी दस्तावेज दिखाकर साबित करना होगा, जिसके बाद पूरी तरह से साफ हो जाने के बाद ही आधार में इसका बदलाव किया जा सकता है. 

आधार पर कौन सी चीजें हो सकती हैं अपडेट

आधार कार्ड पर आप अपना मोबाइल नंबर, फोटो, फिंगरप्रिंट, ईमेल आईडी और एड्रेस जैसी चीजों को अपडेट करा सकते हैं. आपको अपना लेटेस्ट मोबाइल नंबर, फोटो और घर का पता रखना चाहिए ताकि आपकी जानकारी आधार में अपडेट रहे.  

Kunal Mishra

कुनाल इंडिया न्यूज में बतौर सीनियर सब एडिटर काम कर रहे हैं. इनकी ऑटो और टेक पर काफी अच्छी पकड़ है. कुनाल पत्रकारिता में पिछले 6 साल से ज्यादा समय से सक्रिय हैं. इन्हें टेक-ऑटो की खबरों पर महारत हासिल है. ये वायरल खबरों के साथ बिजनेस सेक्शन पर भी काम करते हैं.

Recent Posts

UP Congress President: रामपुर खास की विधायक आराधना मिश्रा बनीं यूपी कांग्रेस चीफ, इमरान मसूद को मिला अहम पद

UP Congress President: कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश में संगठनात्मक फेरबदल करते हुए आराधना मिश्रा ‘मोना’…

Last Updated: October 2, 2026 23:19:52 IST

परगट सिंह बने पंजाब कांग्रेस के नए अध्यक्ष, राजा वड़िंग की जगह संभाली कमान, जानें कौन हैं

Punjab Pradesh Congress Committee: कांग्रेस ने 2 अक्टूबर 2026 को जालंधर कैंट से विधायक और…

Last Updated: October 2, 2026 22:16:52 IST

India Pakistan Final: भारत-पाकिस्तान फाइनल से पहले कानितकर ने खोला 1998 का चैप्टर, बोले- निर्णायक पल जीतने होंगे

India Pakistan Final: भारत-पाकिस्तान के एशियन गेम्स गोल्ड मेडल मुकाबले से पहले टीम इंडिया के…

Last Updated: October 2, 2026 22:01:48 IST

Muzaffarnagar News: कॉलेज जा रही छात्रा को युवक ने घेरा, धक्का देकर किया हमला, CCTV में कैद घटना

Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना में कॉलेज जा रही छात्रा के साथ छेड़छाड़ और मारपीट…

Last Updated: October 2, 2026 20:59:48 IST

फैन समझकर कार का शीशा नीचे किया, फिर गाली-गलौज का आरोप, सौरव जोशी ने किया कार का पीछा

Sourav Joshi Haldwani: हल्द्वानी में मशहूर यूट्यूबर सौरव जोशी ने दावा किया है कि पत्नी…

Last Updated: October 2, 2026 20:29:16 IST

Kerala News: शादीशुदा पुरुष के साथ लॉज में ठहरी थी युवती, पत्नी ने ट्रैक की लोकेशन, ‘फर्जी पुलिस’ भेजकर कराया महिला के साथ दुष्कर्म

पुलिस ने आरोपी की पत्नी समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया है, जिन पर आरोप…

Last Updated: October 2, 2026 20:28:23 IST