Hindi News / Indianews / Noida 16 IndiaNews

Noida: 16 वर्षीय लड़की का नोएडा में अपहरण कर दुष्कर्म, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार -IndiaNews

India News (इंडिया न्यूज), Noida: नोएडा पुलिस ने बताया कि 16 वर्षीय लड़की का कथित तौर पर अपहरण करने वाले 22 वर्षीय व्यक्ति को सोमवार (17 जून) को गिरफ्तार किया गया। उस पर नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगाया गया। कथित घटना 10 मई को हुई जब लड़की अपने रिश्तेदार के घर गृह […]

BY: Raunak Pandey • LAST UPDATED :
ADVERTISEMENT

संबंधित खबरें

Noida: 16 वर्षीय लड़की का नोएडा में अपहरण कर दुष्कर्म, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार -IndiaNews

Noida

India News (इंडिया न्यूज), Noida: नोएडा पुलिस ने बताया कि 16 वर्षीय लड़की का कथित तौर पर अपहरण करने वाले 22 वर्षीय व्यक्ति को सोमवार (17 जून) को गिरफ्तार किया गया। उस पर नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगाया गया। कथित घटना 10 मई को हुई जब लड़की अपने रिश्तेदार के घर गृह प्रवेश के लिए गई थी। उन्होंने बताया कि लड़की को कथित तौर पर उसके रिश्तेदार के पड़ोसी ने बहला-फुसलाकर भगाया था। जिसके एक सप्ताह बाद, उसकी मां ने स्थानीय फेज 3 पुलिस स्टेशन में एक प्राथमिकी दर्ज कराई। जिसमें आरोप लगाया गया कि लड़की का अपहरण पड़ोसी आशीष चंद्रा ने किया है।

पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

नोएडा पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि भारतीय दंड संहिता की धारा 363 (अपहरण), 366 (विवाह के लिए मजबूर करने के लिए अपहरण) और 376 (बलात्कार) के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। वहीं आरोपी को सोमवार को एक गुप्त सूचना के बाद पार्थला गोल चक्कर के पास से गिरफ्तार किया गया। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि मामले में यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण (POCSO) अधिनियम के प्रावधानों के तहत भी आरोप लगाए गए हैं। पुलिस ने बताया कि आरोपी को स्थानीय अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

Odisha: ओडिशा में दो समूहों के बीच भिड़ंत, पुलिस ने लगाया धारा 144 -IndiaNews

Kerala: केरल में 2 बच्चों की मौत, घर के पास पानी के गड्ढे में पाए गए मृत -IndiaNews

Tags:

indianewslatest india newsNewsindiaNoidaNoida Policetoday india newsइंडिया न्यूज

Get Current Updates on, India News, India News sports, India News Health along with India News Entertainment, and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT