<

सूरत में कॉर्पोरेट कनेक्शन इंडिया द्वारा आयोजित ‘बिग हेयरी ऑडेशियस फोरम’ का समापन

फैन से ‘इमोशनल कनेक्शन’ ही स्टारडम की असली ताकत: अर्जुन कपूर पानी बचाने को घर-ऑफिस में रेन वॉटर हार्वेस्टिंग अपनाने की केंद्रीय मंत्री सी.आर. पाटिल ने की अपील…

  • फैन से ‘इमोशनल कनेक्शन’ ही स्टारडम की असली ताकत: अर्जुन कपूर
  • पानी बचाने को घर-ऑफिस में रेन वॉटर हार्वेस्टिंग अपनाने की केंद्रीय मंत्री सी.आर. पाटिल ने की अपील

सूरत (गुजरात), मार्च 21: शहर के सूरत मैरियट होटल में कॉर्पोरेट कनेक्शन्स इंडिया द्वारा आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय मंच बिग हेयरी ऑडेशियस फोरम (BHAF) का शनिवार को समापन हुआ। 13 और 14 मार्च को आयोजित इस कार्यक्रम में देशभर के सफल उद्यमी, संस्थापक और बिज़नेस लीडर्स ने नेतृत्व, उद्यमिता और भविष्य के व्यवसाय पर विचार साझा किए।
कार्यक्रम के दौरान बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर और केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी.आर. पाटिल ने भी अपने अनुभव और विचार साझा किए। दोनों वक्ताओं ने अलग-अलग विषयों पर प्रेरक संदेश दिए, जहां अर्जुन कपूर ने लोगों के साथ भावनात्मक जुड़ाव को सफलता की कुंजी बताया, वहीं सी.आर. पाटिल ने जल संरक्षण को भविष्य की सबसे बड़ी जिम्मेदारी बताया।
अभिनेता अर्जुन कपूर ने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि किसी भी कलाकार की असली ताकत उसके दर्शकों के साथ बनने वाला भावनात्मक रिश्ता होता है। उन्होंने बताया कि उसी दिन सूरत रेलवे स्टेशन पर कुछ बच्चों के साथ उन्होंने फोटो खिंचवाई और लोगों से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि हर व्यक्ति उनकी हर फिल्म नहीं देखता, लेकिन कभी न कभी कोई फिल्म देखता है और उस छोटे से पल को याद करता है जब वह उनसे मिला था।
उन्होंने कहा कि यही छोटा सा अनुभव किसी प्रशंसक के साथ जीवनभर का जुड़ाव बना देता है। हालांकि उन्होंने यह भी स्वीकार किया कि हर किसी के साथ फोटो लेना संभव नहीं होता, क्योंकि समय सीमित होता है। ऐसे में कभी-कभी कुछ लोग नाराज भी हो जाते हैं, जो कलाकार के लिए भी कठिन स्थिति होती है।
बिज़नेस और उद्यमिता पर अपनी सोच साझा करते हुए अर्जुन कपूर ने कहा कि कलाकारों को पैसा कमाना तो आता है, लेकिन उसे सही तरीके से मैनेज करना सीखना पड़ता है। उन्होंने बताया कि वह अभी सीखने के चरण में हैं और भविष्य में ऐसे बिज़नेस इकोसिस्टम का हिस्सा बनना चाहते हैं, जहां सही साझेदार, संसाधन और विज़न के साथ नए अवसरों पर काम किया जा सके। उन्होंने यह भी कहा कि दुबई में कुछ प्रोजेक्ट्स में उनकी साझेदारी है, लेकिन उनका मुख्य फोकस भारत में ही नए व्यवसायिक अवसरों को समझना और विकसित करना है।
वहीं केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी.आर. पाटिल ने अपने संबोधन में जल संरक्षण की आवश्यकता पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि शहरों में रहने वाले लोग रोज़ औसतन 135 लीटर पानी प्रति व्यक्ति उपयोग करते हैं और एक परिवार सालभर में डेढ़ से दो लाख लीटर तक पानी इस्तेमाल कर देता है। उन्होंने सवाल उठाया कि यदि आज ही सारा पानी उपयोग कर लिया जाएगा तो आने वाली पीढ़ियों के लिए क्या बचेगा।

उन्होंने बताया कि देश में हर साल करीब 4000 एमसीएम वर्षा होती है, जबकि हमारी जरूरत लगभग 1120 एमसीएम है। इसके बावजूद जल संरक्षण क्षमता केवल 750 एमसीएम है, जिसके कारण भूजल का अधिक दोहन करना पड़ता है और पानी का स्तर नीचे जा रहा है।
पाटिल ने उद्योगपतियों और उद्यमियों से अपील की कि वे अपने घर, ऑफिस या फैक्ट्री में रेन वॉटर हार्वेस्टिंग की व्यवस्था जरूर करें। उन्होंने कहा कि कम खर्च में यह व्यवस्था बनाई जा सकती है और इससे जमीन के नीचे पानी का स्तर बढ़ाने में मदद मिलेगी।
फोरम के दौरान विभिन्न उद्योगों के प्रमुख वक्ताओं ने नेतृत्व, रणनीति और भविष्य की उद्यमिता से जुड़े विषयों पर चर्चा की। कॉर्पोरेट कनेक्शन्स इंडिया के नेशनल डायरेक्टर गौरव वी.के. सिंहवी और यश वसंत ने कहा कि यह मंच केवल नेटवर्किंग का कार्यक्रम नहीं, बल्कि उद्यमियों के बीच भरोसे और सहयोग को मजबूत करने का माध्यम है।
सूरत क्षेत्र में कॉर्पोरेट कनेक्शन्स के 120 से अधिक उद्यमी सक्रिय रूप से जुड़े हुए हैं और यह मंच नए विचारों, साझेदारियों और व्यवसायिक अवसरों को बढ़ावा देने का महत्वपूर्ण माध्यम बन चुका है।

(The article has been published through a syndicated feed. Except for the headline, the content has been published verbatim. Liability lies with original publisher.)

Indianews Webdesk

Recent Posts

Narak Chaturdashi 2026 Kab Hai: छोटी दिवाली पर जरूर करें ये काम, जानें अभ्यंग स्नान का खास महत्व

Narak Chaturdashi 2026 Date: नरक चतुर्दशी 8 नवंबर को मनाई जाएगी. जानें अभ्यंग स्नान का…

Last Updated: November 4, 2026 17:26:33 IST

Watch Video: कुत्ते ने बच्चे की पीठ थपथपाकर मांगा खाना, मासूम ने भी दिखाई दरियादिली, वीडियो देख खुश हो जाएगा दिल

Watch Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो इन दिनों काफी वायरल हो रहा है, जिसे…

Last Updated: November 4, 2026 17:24:08 IST

मोटर इंश्योरेंस के नियमों में बड़ा बदलाव, अब अपनी जरूरत के हिसाब से चुनें बीमा कवर, 15 दिसंबर से लागू होगी नई व्यवस्था

IRDAI ने मोटर इंश्योरेंस के लिए चार-स्तरीय व्यवस्था लागू की है। 15 दिसंबर से कार-बाइक…

Last Updated: November 4, 2026 17:23:04 IST

पश्चिम बंगाल में पत्नी की हत्या के बाद मंदिर में कटा सिर लेकर बैठा रहा शख्स, बोला- ‘मैं साइको हो गया हूं’

West Bengal Crime: दक्षिण दिनाजपुर में पत्नी की हत्या के बाद आरोपी मंदिर में उसका…

Last Updated: November 4, 2026 17:26:18 IST

कौन हैं IAS Deepak Rawat? जिनकी राजनीति में एंट्री को लेकर खुद सीएम धामी ने दे दिए संकेत

Deepak Rawat Biography: उत्तराखंड के मशहूर IAS ऑफिसर दीपक रावत एक बार फिर सुर्खियों में…

Last Updated: November 4, 2026 17:15:27 IST

खेत की मेड़ पर पिलर गाड़ते ही भड़का विवाद, फिर चलीं 20 राउंड गोलियां; पिता-पुत्र समेत 4 को लगी गोली

Kanpur News: उत्तर प्रदेश के कानपुर में जमीनी विवाद का मामला सामने आया है. इस…

Last Updated: November 4, 2026 17:14:58 IST