होम / राजधानी दिल्ली समेत देश के कई राज्यों में बारिश की चेतावनी, IMD ने जारी किया अलर्ट, जानें आज के मौसम का हाल

राजधानी दिल्ली समेत देश के कई राज्यों में बारिश की चेतावनी, IMD ने जारी किया अलर्ट, जानें आज के मौसम का हाल

Akanksha Gupta • LAST UPDATED : July 25, 2023, 12:41 pm IST

India News (इंडिया न्यूज़), Weather Forecast Today, नई दिल्ली: मुंबई समेत महाराष्ट्र के 8 जिलों में मौसम विभाग ने आज मंगलवार को भारी बारिश को लेकर चेतावनी जारी की है। IMD ने इसके लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। हालांकि, भारी बारिश का मौजूदा दौर इस सप्ताह के अंत में राज्य में काफी कम हो सकता है। तटीय और पश्चिमी महाराष्ट्र क्षेत्रों में मुंबई, पुणे, कोल्हापुर, ठाणे, सतारा, रायगढ़, रत्नागिरी और सिंधुदुर्ग जिले हैं, जो कि पिछले एक सप्ताह से भारी बारिश से जूझ रहे हैं। IMD ने बुधवार के लिए कोल्हापुर, पुणे, ठाणे, रायगढ़, चंद्रपुर, गढ़चिरौली, सतारा, रत्नागिरी, सिंधुदुर्ग और यवतमाल में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

इन इलाकों में ऑरेंज अलर्ट जारी

मौसम विभाग के मुताबिक, गुरुवार को पुणे, रत्नागिरी, चंद्रपुर, रायगढ़, सिंधुदुर्ग, गोंदिया, कोल्हापुर और सतारा के लिए और सिर्फ शुक्रवार के लिए सतारा में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। हालांकि, सप्ताहांत तक राज्य के अधिकांश जिले ग्रीन या फिर येलो जोन में वापस आने की उम्मीद है। इसके साथ ही वर्तमान मानसून की तीव्रता काफी कमजोर हो गई है। जिस कारण लोगों को थोड़ी राहत मिलेगी।

बारिश ने ली 75 लोगों की जान

वहीं महाराष्ट्र के अधिकांश हिस्सों में पिछले 10 दिनों से भारीबारिश हो रही है। विशेष रूप से पश्चिमी, उत्तरी और पूर्वी क्षेत्र, तटीय कोंकण में भारी बारिश हो रही है। जिस कारण घरों, निजी संपत्तियों, पहाड़ी भूस्खलन, खेतों और सार्वजनिक के बड़े हिस्से में जलजमाव हो गया है। इसके साथ ही भारी बारिश से संबंधित विभिन्न त्रासदियों में 75 से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी है।

संगमनगरी में भी गंगा-यमुना का बढ़ा जलस्तर

वहीं उत्तर प्रदेश की बात की जाए तो बीते 24 घंटे में प्रयागराज में गंगा-यमुना के जलस्तर में 10-10 सेमी बढ़ाव हुआ है। यह लगातार 12वां दिन है। जब संगमनगरी में दोनों नदियों का जलस्तर लगातार बढ़ना जारी है। इसके अलावा मध्य प्रदेश के कई क्षेत्रों में बारिश का पानी यमुना की सहायक नदियों के जरिये से यहां पहुंच रहा है। वहीं वाराणसी में भी प्रशासन सावधान है।

राजधानी दिल्ली में खतरे के निशान से ऊपर यमुना

दिल्ली में यमुना नदी का जलस्तर लगातार खतरे के निशान से ऊपर बना हुआ है। रेल यातायात के लिए पुरानी दिल्ली का ‘ओल्ड रेलवे ब्रिज’ भी बंद कर दिया गया है। सोमवार सुबह यमुना का जलस्तर खतरे के निशान 205.33 मीटर से एक मीटर से ज्यादा ऊपर रहा। अधिकारियों ने जिसके चलते लोहे के पुल पर ट्रेन का आवागमन रोक दिया।

Also Read:

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT