होम / Rules of Eating Fruits: फल के सेवन का यह है सही तरीका, वरना हो सकती है बड़ी परेशानी

Rules of Eating Fruits: फल के सेवन का यह है सही तरीका, वरना हो सकती है बड़ी परेशानी

Deepika Gupta • LAST UPDATED : July 29, 2023, 1:00 am IST

India News ( इंडिया न्यूज़ ) Rules of Eating Fruits: फलों का सेवन करने से हमारे स्वास्थ्य काफी अच्छा रहता है साथ ही फायदेमंद भी होता है। यह हमारे शरीर को प्रचूर मात्रा में फाइबर और पोषक तत्वों की आपूर्ति करते हैं। फलों में कई सारे विटामिन और मिनरल्स पाए जाते हैं। जो बीमारियों को दूर रखने में मददगार है। लेकिन क्या आपको पता है कि फल खाने के भी कुछ नियम होते हैं। जिसका पालन करना बहुत जरूरी है। अगर इनका ध्यान नहीं रखेंगे तो बीमार पड़ सकते हैं। तो चलिए आज हम आपको बताते हैं फल खाने का सही तरीका। जिनसे हमें कोई बीमारियां भी नहीं होंगी।

हमेशा खाएं पके फल

हमे हमेशा पके हुए फल खाना चाहिए। इससे एसिडिटी, एसिड रिफ्लक्स, हार्टबर्न, गैस, ब्लोटिंग जैसी पेट की कोई भी समस्या नहीं होगी। क्योंकि अधपके फल खाने से आपको पेट संबंधी समस्या हो सकती है।

फल के साथ ना खाएं डेयरी प्रॉडक्ट

दूध-दही आदि चीजों के साथ फलों का सेवन नहीं करना चाहिए। इन्हे खाने से गट हेल्थ बिगड़ जाती है और आपको पेट की तकलीफ हो सकती है। हमेशा इससे बचने की कोशिश करें।

खाएं मौसमी फल

हमे हमेशा मौसम के मुताबिक फलों का सेवन करना चाहिए। ऐसे करके आप पैसे के साथ-साथ अपनी सेहत की रक्षा भी कर सकते हैं। जहां गर्मियों में रसीले फल की आवश्यकता ज्यादा होती है, वहीं सर्दियों में गर्मी देने वाले फूड खाने चाहिए। इसलिए मौसमी फलों का सेवन जरूर करें।

ये भी पढ़े- मानसून के मौसम में इस फल के सेवन से मिलेंगे अनगिनत फायदे, आज से ही शुरू कर दे खाना

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

पुतिन की सेना ने खार्किव में मचाया आतंक, कई लोगों को उतारा मौत के घाट…फिर जो हुआ उसे देख पूरी दुनिया हैरान
अगर बहुमत नहीं मिलता है तो जानें Sri Lanka में कैसे बनाया जाता है राष्ट्रपति, देश के इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा
Ayodhya News: बेटे अजीत के खिलाफ केस दर्ज होने पर अयोध्या MP ने दी प्रतिक्रिया, जानिए क्या बोले?
‘ये है पांडवों का अंतिम पड़ाव’…महाभारत युद्ध की समाप्ति के बाद आखिर क्यों श्रीकृष्ण ने अर्जुन से कह दी थी इतनी बड़ी बात?
मोहम्मद यूनुस को सताने लगा शेख हसीना जैसी बगावत का डर? पुर्व पीएम के दुश्मनों से की दोस्ती
Israel नहीं इस वजह से देर रात जलने लगा इरान…,विस्फोट इतना तेज की दहले कई मुस्लिम देश, जमीन से 700 मीटर नीचे फंसे हैं इरानी
Chhattisgarh News: आकाशीय बिजली की चपेट में आने से 1 बच्चे की मौत, 8 हुए घायल
ADVERTISEMENT