होम / Samsung Galaxy Book2 Pro Series लॉन्च से पहले हुई लीक

Samsung Galaxy Book2 Pro Series लॉन्च से पहले हुई लीक

Bharat Kumar Mishra • LAST UPDATED : February 27, 2022, 10:06 pm IST

इंडिया न्यूज़, नई दिल्ली :
सैमसंग Galaxy Book विंडोज नोटबुक लाइनअप का सक्सेसर पेश करने की तैयारी कर रहा है। इस नोटबुक लाइनअप का अनाउन्समेंट कंपनी के लिए इस साल का तीसरा और इस महीने का दूसरा बड़ा प्रोडक्ट लॉन्च होगा।
सैमसंग की नई Galaxy Book विंडोज नोटबुक लाइनअप में Galaxy Book2 Pro और Galaxy Book2 Pro 360 मौजूद होंगे। इन दोनों में क्रमशः 13.3-इंच और 15.6-इंच की स्क्रीन मौजूद होंगी। ये दोनों डिवाइस सैमसंग के पिछले साल के Galaxy Book Pro और Galaxy Book Pro 360 को री-प्लेस करेंगे।
सैमसंग इन दोनों नए डिवाइस को मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस (MWC) पर लॉन्च करेगी। मगर इनके आधिकारिक लॉन्च से पहले ही इन दोनों डिवाइस के इंफो-ग्राफिक लीक हो गए हैं, जो इनकी पिक्चर्स और स्पेसिफिकेशन्स के बारे में सारी जानकारी दे रहे हैं।

Full HD (1080p) मिलेगा कैमरा

Samsung Galaxy Book2 Pro में 12th gen Intel Core i5/ i7 प्रोसेसर होगा, जो 8GB/ 16GB/ 32GB LPDDR5 RAM और 1TB NVMe SSD स्टोरेज के साथ पेयर किया जाएगा। Samsung Galaxy Book2 Pro 360 में सभी चीजें स्टैंडर्ड मॉडल जैसी होंगी, मगर इसमें 360-डिग्री हिंज और S-Pen का सपोर्ट मिलेगा, जो बॉक्स में ही मिलेगा।

यह 13.3/ 15.6-इंच AMOLED Full HD स्क्रीन मॉडल्स में आएगा, जिसके साथ Intel Iris X ग्राफिक्स मिलेंगे। इसमें 63Wh/ 68Wh बैटरी मिलेगी, जो 65W USB-टाइप C अडैप्टर से चार्ज होगी। इस डिवाइस में Full HD (1080p) कैमरा मिलेगा, पावर-की पर फिंगरप्रिंट सेंसर होगा और यह Windows 11 पर काम करेगा।

Connect With Us : Twitter | Facebook Youtube

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT