होम / दिल्ली को बाढ़ से राहत के आसार नहीं, देश के इन राज्यों में येलो अलर्ट जारी

दिल्ली को बाढ़ से राहत के आसार नहीं, देश के इन राज्यों में येलो अलर्ट जारी

Akanksha Gupta • LAST UPDATED : July 16, 2023, 9:45 am IST

India News (इंडिया न्यूज़), Weather Update, नई दिल्ली: पूरे उत्तर भारत में बीते कुछ दिनों से बारिश ने लगातार तबाही मचाई है। पहाड़ी इलाकों में हुई भारी बारिश के कारण से भूस्खलन और बाढ़ में सैकड़ों लोगों की मौत हो गई है। IMD ने अब भी उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। राजधानी दिल्ली बाढ़ से जूझ रही है। लालकिले और सिविल लाइन्स जैसे इलाके भी जलमग्न हो गए थे। IMD ने अनुमान लगाया है कि बारिश से अभी फिलहाल राहत के कोई आसार नहीं हैं। बिहार, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश और झारखंड में आज भी हल्की से मध्यम बारिश तक हो सकती है।

इन राज्यो में बारिश के आसार

हिमालयी पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश, असम के पश्चिमी भाग, दक्षिण गुजरात, तटीय ओडिशा, कोंकण, गोवा, मध्य प्रदेश और तटीय कर्नाटक में अगले 24 घंटे में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। इसके साथ ही पश्चिमी उत्तर प्रदेश, बिहार, ओडिशा, लक्षद्वीप, हिमाचल प्रदेश, केरल, दिल्ली, उत्तराखंड और उत्तरी हरियाणा में भी हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

हिमाचल में येलो अलर्ट जारी

IMD ने हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में अगले 3 से 4 दिनों के लिए बारिश का अनुमान लगाया है। 18 जुलाई तक हिमाचल में बारिश का लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। लोगों को जलभराव और भूस्खलन वाले इलाकों से दूर रहने को कहा गया है। राज्य में मुख्य सड़कों पर बारिश और बाढ़ के चलते लोगों का आवागमन बाधित है।

राजधानी दिल्ली का हाल

दिल्ली में यमुना अब भी खतरे के निशान से काफी ऊपर बह रही है। हालांकि निचले इलाकों से पिछले 2 दिनों के मुकाबले पानी उतरा है। आज रविवार को भी दिल्ली व उसके आसपास के इलाकों में भी हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

Also Read:  

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

Lok Sabha Election: मेरी मां ने मुझे सिखाया हिंदू धर्म क्या है, प्रियंका गांधी ने बीजेपी पर किया कटाक्ष- Indianews
Aaj Ka Rashifal: आज इन राशियों की चमकेगी किस्मत, पैसों से भरी रहेगी आपकी जेब, जानें अपना राशिफल-Indianews
West Bengal: बंगाल के हावड़ा में तृणमूल कांग्रेस के पंचायत कार्यालय में गोलीबारी, 1 घायल- Indianews
CSIR UGC NET June 2024: सीएसआईआर यूजीसी नेट के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू, लास्ट डेट 21 मई-Indianews
Tamil Nadu: तमिलनाडु के सलेम में दो जाति समूहों के बीच झड़प, दुकानों को किया आग के हवाले- Indianews
Blood Cancer: बच्चों में कैसे पनपता है ब्लड कैंसर का खतरा, जानें ल्यूकेमिया के लक्षण और उपाय-Indianews
गुजरात में क्षत्रिय आंदोलन के बीच PM Modi जामनगर राजघराने से की मुलाकात, रूपाला ने की थी विवादित टिप्पणी- Indianews
ADVERTISEMENT