Hindi News / Indianews / Train Movement Affected Due To Water Logging On Track More Than 400 Trains Cancelled

ट्रैक पर जलभराव के कारण ट्रेनों की आवाजाही प्रभावित, 400 से अधिक ट्रेंने रद्द

India News (इंडिया न्यूज़), Trains Cancelled Due to Heavy Rainfall, नई दिल्ली: दिल्ली-NCR में लगातार हो रही भारी बारिश और यमुना में जलस्तर बढ़ने के कारण ट्रेनों की आवाजाही बुरी तरह से प्रभावित हो गई है। हरियाणा, हिमाचल प्रदेश और पंजाब में कई जगहों पर जलभराव से ट्रैक को नुकसान पहुंचा है। दिल्ली में लोहा पुल […]

BY: Akanksha Gupta • UPDATED :
Advertisement · Scroll to continue
Advertisement · Scroll to continue

India News (इंडिया न्यूज़), Trains Cancelled Due to Heavy Rainfall, नई दिल्ली: दिल्ली-NCR में लगातार हो रही भारी बारिश और यमुना में जलस्तर बढ़ने के कारण ट्रेनों की आवाजाही बुरी तरह से प्रभावित हो गई है। हरियाणा, हिमाचल प्रदेश और पंजाब में कई जगहों पर जलभराव से ट्रैक को नुकसान पहुंचा है। दिल्ली में लोहा पुल बंद कर दिया गया है। इस कारण

राजधानी दिल्ली में यमुना पर लोहा पुल बंद कर दिया गया है। इन वजहों से 199 पैसेंजर ट्रेनें और 201 मेल/एक्सप्रेस निरस्त हो चुकी हैं। इसके साथ ही 92 ट्रेनों की यात्रा अपने गंतव्य से पहले समाप्त की गई। इसके अलावा 68 ट्रेनें अपने निर्धारित स्टेशन से पहले वाले स्टेशन से रवाना हुई हैं। जिस कारण यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

डबल हो जाएगा पैसा, Post Office के इस स्कीम को सुन घर में कभी नही रखेंगे कमाई

Stone Pelting on Trains

हेल्प डेस्क के लिए खोले गए 18 अतिरिक्त काउंटर 

रेलवे अधिकारियों ने इसे लेकर कहा, मुरादाबाद, दिल्ली, फिरोजपुर और अंबाला मंडलों में ट्रेन सेवा बाधित हुई हैं। यात्रियों को ट्रेनों के बारे में जानकारी देने के लिए और सहायता प्रदान करने के लिए हेल्प डेस्क स्थापित करने के साथ-साथ किराया वापसी के लिए कुल 18 अतिरिक्त काउंटर खोले गए हैं।

अलग-अलग स्टेशनों से वापस किया गया किराया

जानकारी दे दें कि उत्तर रेलवे के अलग-अलग स्टेशनों से दो दिनों में यात्रियों को 52,93,938 रुपये किराया वापस किया गया है। इसके साथ ही सड़क मार्ग से 481 यात्रियों को कुरुक्षेत्र से चंडीगढ़, हरिद्वार से देहरादून और शिमला से कालका पहुंचाया गया है। उत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी दीपक कुमार ने इसे लेकर जानकारी दी कि उत्तराखंड और हरियाणा की राज्य सरकारों की मदद से बीच मार्ग में फंसे हुए सभी यात्रियों के लिए बसें उपलब्ध कराई जा रही हैं।

किराया वापसी के लिए खुले अतिरिक्त काउंटर 

बता दें कि स्थिति पर नजर बनाए रखने के लिए उत्तर रेलवे व मंडल स्तर पर नियंत्रण कक्ष बनाए गए हैं। नई दिल्ली में दो और पुरानी दिल्ली, गाजियाबाद, हापुड़, हजरत निजामुद्दीन और आनंद विहार टर्मिनल में किराया वापसी के लिए एक-एक अतिरिक्त काउंटर खोले गए हैं।

Also Read: PM Modi France Visit: फ्रांस दौरे के लिए रवाना हुए पीएम मोदी, खुद बताया क्यों खास है ये यात्रा

Tags:

delhi newsDelhi PoliceDelhi Waterlogginggeneralheavy rainfallHeavy Rainfall AlertIndian RailwaysRailways

Get Current Updates on, India News, India News sports, India News Health along with India News Entertainment, and Headlines from India and around the world.

Advertisement · Scroll to continue

लेटेस्ट खबरें

Advertisement · Scroll to continue