<

ट्रियोम क्लब द्वारा धुलेंडी पर सूरत में धूमधाम से हुआ ‘मडफेस्ट’ का आयोजन

You Might Be Interested In Akshara Singh Bold Photos: हॉट जिम आउटफिट में अक्षरा सिंह ने फ्लॉन्ट किए एब्स, बोल्ड अंदाज सेइंटरनेट पर लगाई आग Nusrat Jahan Bold…

  • देश-विदेश से पहुंचे हजारोंने लोगो ने ऑर्गेनिक मिट्टी के साथ मनाया रंगोत्सव
  • मुंबई की डीजे रीना बारोट का म्यूजिक, रेन डांस और एक्टिविटी जोन ने बढ़ाया उत्साह

सूरत (गुजरात), मार्च 06: होली – धुलेंडी के मौके पर सूरत में आयोजित अनोखा ‘मडफेस्ट इस बार जबरदस्त उत्साह के साथ संपन्न हुआ। शहर के आभवा चौकड़ी स्थित ट्रियोम क्लब में आयोजित इस खास इवेंट में सूरत समेत देश-विदेश से हजारों लोग शामिल हुए और ऑर्गेनिक मिट्टी के साथ रंगोत्सव की अनोखी मस्ती का आनंद लिया। इस इवेंट का आयोजन कलर्स इवेंट्स एंड एक्टिवेशन द्वारा ट्रियोम क्लब के संचालक सुरेश गोंडलिया के सहयोग से किया गया था।

मडफेस्ट के आयोजक अर्नब मोइत्रा और क्रिश वाधवानी ने सयुंक्त रूप से जानकारी साजा करते हुए बताया कि, यह भारत का प्रथम ऐसा आयोजन है, जिसमें पारंपरिक धुलेंडी (धूलेटी) को ऑर्गेनिक तरीके से मनाने की परंपरा को बढ़ावा दिया जा रहा है। यहां केमिकल रंगों की जगह मुल्तानी मिट्टी और प्राकृतिक मिट्टी का इस्तेमाल किया गया, जिससे लोगों ने सुरक्षित और विशेष अंदाज में त्योहार का आनंद लिया। जिस तरह स्पेन में लोग ‘टोमेटिना’ फेस्टिवल खेलने जाते हैं, उसी तरह भविष्य में मडफेस्ट भी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाएगा और लोग खास तौर पर सूरत आकर इसमें हिस्सा लेंगे।

मडफेस्ट

सूरत में मडफेस्ट का यह छठा आयोजन रहा। कोविड के दौरान कुछ वर्षों के अंतराल के बाद इस इवेंट की वापसी हुई और इस बार बड़ी संख्या में लोगों की मौजूदगी ने इसे यादगार बना दिया। आयोजकों के अनुसार, गुजरात में बड़े इवेंट्स के प्रति लोगों का उत्साह फिर से बढ़ा है और इस तरह के आयोजन आने वाले समय में टूरिज्म को भी बढ़ावा देंगे।

इस इवेंट की खासियत रही की यहाँ रंग नहीं बल्कि मुल्तानी और प्राकृतिक मिट्टी का उपयोग किया गया, जो त्वचा के लिए फायदेमंद होती है, जिससे यह प्राकृतिक फेशियल की तरह काम करती है और स्किन को नेचुरल ग्लो देती है।

कार्यक्रम में मुंबई की प्रसिद्ध डीजे रीना बारोट के म्यूजिक ने माहौल को और भी जोशीला बना दिया। इसके साथ ही रेन डांस, म्यूजिक पार्टी और अलग-अलग एक्टिविटी जोन में युवाओं और परिवारों ने जमकर मस्ती की। महिलाओं के लिए अलग चेंजिंग रूम, लॉकर्स और परिवारों के लिए विशेष एक्टिविटी जोन की व्यवस्था भी की गई थी, जहां बच्चों ने भी भरपूर आनंद लिया।

इस बार इवेंट में ‘प्राइवेट पिट्स और वीआईपी लाउंज भी आकर्षण का केंद्र रहे, जहां परिवारों ने अपनी निजी जगह पर मडफेस्ट का आनंद लिया। करीब 8 से 10 हजार वर्ग गज के विशाल मैदान में आयोजित इस इवेंट के जश्न से सूरत को एक नई पहचान दी।

(The article has been published through a syndicated feed. Except for the headline, the content has been published verbatim. Liability lies with original publisher.)

Indianews Webdesk

Recent Posts

बीच सड़क बना कत्लगाह! पहले बेरहमी से पत्नी को पीटा, फिर SUV से कुचल… खौफनाक वारदात सुन कांप उठेगा कलेजा

Karnataka Crime News: कर्नाटक से सामने आई एक और रोंगटे खड़े कर देने वाली घटना…

Last Updated: March 26, 2026 23:35:35 IST

नए लेबर कोड से आपकी सैलेरी पर क्या पड़ेगा असर? वेतन, PF और ग्रेच्युटी से इनकम में होगा बदलाव

1 अप्रैल से बहुत से नियमों में बदलाव होने वाला है. इसी तरह से 1…

Last Updated: March 26, 2026 23:14:46 IST

KBC में 50 लाख जीतकर कमाया नाम, अब जेल पहुंचीं अमिता सिंह तोमर, जानें क्या है मामला

मध्य प्रदेश के श्योपुर में चर्चित महिला तहसीलदार को गिरफ्तार कर लिया गया है. उन…

Last Updated: March 26, 2026 22:35:34 IST

दुनिया की एक ऐसी टी20 लीग, जिसकी लाइव स्ट्रीमिंग भारत में कोई नहीं देख सकता, इंडिया में क्यों है बैन?

टी20 लीग्स का आनंद अब पूरी दुनिया में आसानी से उपलब्ध है. भारत में आप…

Last Updated: March 26, 2026 22:16:11 IST

Viral Video: बाइक छुड़वाने आई महिला पर अचानक आई देवी! नाची ऐसा की पुलिस ने चढ़ा दिया 50 रुपये का चढ़ावा

Navratri viral video: वीडियो में एक महिला को लयबद्ध तरीके से नाचते और झूमते हुए देखा…

Last Updated: March 26, 2026 22:19:03 IST

Indian Railway GK: क्या है PNR का फुल फॉर्म, ट्रेन में सफर करने से पहले जानें राज

अगर आपने ट्रेन में सफर किया है, तो कभी न कभी ऑनलाइन या काउंटर पर…

Last Updated: March 26, 2026 21:13:05 IST