1 अप्रैल से बहुत से नियमों में बदलाव होने वाला है. इसी तरह से 1 अप्रैल 2026 से नया इनकम टैक्स एक्ट और लेबर कोड भी लागू होने वाला है. इसका आपकी बेसिक सैलरी और सीटीसी पर भी असर पड़ेगा.
सैलरी पर नए लेबर कोड का क्या असर पड़ेगा
New Labour Codes in India: 1 अप्रैल 2026 से नए फाइनेंशियल ईयर की शुरुआत होने वाली है. ऐसे में सरकार की तरफ से नए बदलाव भी किए जाने वाले हैं. नौकरीपेशा लोगों की जिंदगी में भी कुछ बदलाव होने वाले हैं. सरकार नया इनकम टैक्स एक्ट और नया लेबर कोड लागू करने वाली है. इन बदलावों के बाद सैलरी स्ट्रक्चर और रिटायरमेंट फंड के साथ ही इन-हैंड सैलरी पर भी इसका असर पड़ने वाला है. आइए जानते हैं कि इसका आपकी सैलरी पर क्या असर पड़ेगा?
जानकारी के अनुसार, नए लेबर कोड में बेसिक सैलेरी में सबसे ज्यादा असर पड़ेगा. नए नियमों के तहत अब कर्मचारी की बेसिक सैलेरी उसके सीटीसी का 50 फीसदी होना जरूरी होगा. दरअसल अभी कुछ कंपनियां टैक्स बचाने के लिए बेसिक सैलरी को कम कर देते हैं. बेसिक सैलरी के बजाय वो ट्रेवल अलाउंस, स्पेशल अलाउंस और एचआरए 70-80 फीसदी तक बढ़ा देते हैं. नए नियमों के अनुसार, अब सभी भत्ते 50 फीसदी से ज्यादा नहीं हो सकते.
बेसिक सैलरी का असर आपकी इन-हैंड सैलरी पर पड़ेगा. दरअसल, पीएफ और ग्रैच्युटी का कैलकुलेशन भी बेसिक सैलरी के आधार पर ही होता है. ऐसे में बेसिक पे बढ़ने से पीएफ में योगदान बढ़ जाएगा. हालांकि पीएफ के बाद इन हैंड सैलरी कम हो सकती है. लेकिन राहत की बात ये है कि आपका रिटायरमेंट फंड पहले की तुलना में बढ़ेगा.
बता दें कि सैलरी स्ट्रक्चर में बदलाव के कारण इनकम टैक्स पर भी इसका असर पड़ेगा. जो कर्मचारी पुरानी टैक्स रिजीम में हैं, बेसिक सैलेरी बढ़ने से उन्हें HRA पर मिलने वाली छूट भी कम हो सकती है. दरअसल, बेसिक सैलरी के 10 फीसदी के बेस पर एचआरए छूट का एक हिस्सा तय किया जाता है. वहीं नए रिजीम में 12.75 लाख रुपये तक सालाना सैलरी पर इनकम टैक्स नहीं देना होगा.
Patna Crime News: पटना सिटी के खाजेकला थाना क्षेत्र में कोचिंग से घर लौट रहीं…
Mercury Mars Kendra Drishti Yoga: 2 अक्टूबर 2026 को बुध और मंगल के बीच 90…
CISF Camp Firing: जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले के बसोहली इलाके में CISF कैंप में मंगलवार…
Brahmakapal Tirtha Pind Daan: श्राद्धपक्ष की शुरुआत के साथ ही बद्रीनाथ स्थित ब्रह्मकपाल तीर्थ में…
Pune Murder Case: 18 जून को पुणे के लोहागढ़ किले से नीचे धकेलकर केतन अग्रवाल…
UP Hookah Bar Rule: इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने उत्तर प्रदेश में रेस्टोरेंट के…