<
Categories: क्राइम

बीच सड़क बना कत्लगाह! पहले बेरहमी से पत्नी को पीटा, फिर SUV से कुचल… खौफनाक वारदात सुन कांप उठेगा कलेजा

Karnataka Crime News: कर्नाटक से सामने आई एक और रोंगटे खड़े कर देने वाली घटना में, एक पति ने पारिवारिक विवाद के चलते सड़क के बीचों-बीच अपनी पत्नी को बेरहमी से गाड़ी से कुचलकर मार डाला. आरोपी अक्षय और उसकी 28 वर्षीय पत्नी शैला गुरुवार सुबह गनागापुरा जा रहे थे. सुबह करीब 11 बजे, दोनों के बीच कहा-सुनी हुई और अक्षय ने बल्लुरगा गांव के पास शैला को कार से बाहर धकेल दिया.

SUV Murder Case Karnataka: कर्नाटक के कलबुर्गी से सामने आई एक और रोंगटे खड़े कर देने वाली घटना में, एक पति ने पारिवारिक विवाद के चलते सड़क के बीचों-बीच अपनी पत्नी को बेरहमी से गाड़ी से कुचलकर मार डाला. रिपोर्टों और सोशल मीडिया वीडियो के अनुसार, उस व्यक्ति ने पहले अपनी पत्नी को गाड़ी से बाहर धकेला, फिर सड़क किनारे उसकी पिटाई की और कथित तौर पर उसे मार डाला.
पुलिस के अनुसार, आरोपी अक्षय और उसकी 28 वर्षीय पत्नी शैला गुरुवार सुबह गनागापुरा जा रहे थे. सुबह करीब 11 बजे, दोनों के बीच कहा-सुनी हुई और अक्षय ने बल्लुरगा गांव के पास शैला को कार से बाहर धकेल दिया.

पत्नी को बेरहमी से पीटता दिखा आरोपी पति

यह पूरी घटना कैमरे में रिकॉर्ड हो गई और अब यह क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. परेशान करने वाले इन दृश्यों में अक्षय को शैला की बेरहमी से पिटाई करते हुए देखा जा सकता है, जबकि शैला मदद के लिए गुहार लगा रही है. बेरहमी से पिटाई करने के बाद, उसने SUV उसके ऊपर चढ़ा दी. कलबुर्गी के पुलिस अधीक्षक अड्डुरु श्रीनिवासुलु ने बताया कि दोनों की शादी को चार साल हो गए थे और वे मूल रूप से महाराष्ट्र के बारामती के रहने वाले थे.

किस बात को लेकर था पति-पत्नी में झगड़ा?

शुरुआती जांच से पता चलता है कि दोनों के बीच इस बात को लेकर झगड़ा हुआ था कि अक्षय को शक था कि शैला का किसी और के साथ अवैध संबंध है. आरोपी पति पुलिस की हिरासत में है और आगे की जांच जारी है.

कलबुर्गी में सड़क पर पति ने पत्नी का गला रेता

पति ने पारिवारिक विवाद के चलते सड़क के बीचों-बीच अपनी पत्नी का गला रेतकर उसकी हत्या कर दी. पुलिस ने PTI को बताया कि यह घटना कलबुर्गी जिले की अफजलपुर तालुका में बल्लुरगी गांव के पास हुई. पुलिस के अनुसार, आरोपी पति कथित तौर पर अपनी पत्नी को कार में बिठाकर लाया, उसे जबरन सड़क पर उतरने के लिए मजबूर किया और फिर उसका गला रेत दिया।
Shristi S

Shristi S has been working in India News as Content Writer since August 2025, She's Working ITV Network Since 1 year first as internship and after completing 3 months intership Shristi Joined Inkhabar Haryana of ITV Group on November 2024. She Worked in Inkhabar Haryana 9 months there she cover full Haryana news. Currently In India News her speciality is hard news, lifestyle, entertainment, Business.

Share
Published by
Shristi S

Recent Posts

Mandsaur Ravan Tradition: मंदसौर में रावण के सिर पर क्यों बैठाया जाता है गधा? महिलाएं भी करती हैं घूंघट, जानें अनोखी परंपरा

Mandsaur Ravan Tradition: मध्य प्रदेश के मंदसौर में रावण को मंदोदरी का मायका होने के…

Last Updated: October 20, 2026 09:39:52 IST

Salman Khan घमंडी…लॉरेंस हमारा हीरो, बिश्नोई महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने दी भाईजान को चेतावनी; बोलें – ‘मांफी मांगे वरना’

Salman Khan News: देवेंद्र बुढ़िया ने सलमान खान को मुकाम जाकर माफी मांगने की सलाह…

Last Updated: October 20, 2026 08:57:12 IST

Happy Dussehra 2026 Wishes: अपनों को भेजें दशहरा की ये खास शुभकामनाएं, Wishes, Quotes और Messages

Happy Dussehra 2026 Wishes in Hindi: दशहरा 2026 बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक…

Last Updated: October 20, 2026 08:17:06 IST

Delhi Dussehra Traffic Advisory Today: दशहरा पर दिल्ली-NCR में घर से निकलने से पहले पढ़ लें ट्रैफिक एडवाइजरी, इन सड़कों पर लग सकता है लंबा जाम!

Delhi Dussehra Traffic Advisory 20 Oct 2026: दशहरा पर दिल्ली-NCR में सुरक्षा कड़ी रहेगी और…

Last Updated: October 20, 2026 08:03:52 IST

Petrol Diesel Price Today: पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी, टंकी फुल कराने से पहले चेक करें अपने शहर का भाव

Petrol Diesel Price Today 20 October 2026: 20 अक्टूबर 2026 को पेट्रोल-डीजल की कीमतों में…

Last Updated: October 20, 2026 07:31:17 IST

Delhi NCR Weather Today: दशहरा पर दिल्ली-NCR में कैसा रहेगा मौसम? बारिश होगी या खिली रहेगी धूप, जानें IMD का ताजा अपडेट

Delhi NCR Weather Today 20 Oct 2026: दिल्ली-NCR में दशहरा पर मौसम साफ रहने की…

Last Updated: October 20, 2026 06:47:20 IST