Hindi News / Indianews / United Nations Showed Mirror To Pakistan Experts Condemned Forced Marriage And Religious Conversion Of Minorities India News484303

Pakistan Religious Conversion: पाकिस्तान को संयुक्त राष्ट्र ने दिखाया आइना, विशेषज्ञों ने की अल्पसंख्यकों के जबरन विवाह, धार्मिक परिवर्तन की निंदा

India News (इंडिया न्यूज), Pakistan Religious Conversion: भारत से साल 1947 में अलग होने के बाद से ही पाकिस्तान में अल्पसंख्यकों के साथ ज्यादती होने लगी। इस बीच संयुक्त राष्ट्र संघ के विशेषज्ञों ने गुरुवार (11 अप्रैल) को कहा कि पाकिस्तान में धार्मिक अल्पसंख्यक समुदायों की महिलाओं और बच्चों के जबरन धर्म परिवर्तन-विवाह, यौन हिंसा […]

BY: Raunak Pandey • UPDATED :
Advertisement · Scroll to continue
Advertisement · Scroll to continue

India News (इंडिया न्यूज), Pakistan Religious Conversion: भारत से साल 1947 में अलग होने के बाद से ही पाकिस्तान में अल्पसंख्यकों के साथ ज्यादती होने लगी। इस बीच संयुक्त राष्ट्र संघ के विशेषज्ञों ने गुरुवार (11 अप्रैल) को कहा कि पाकिस्तान में धार्मिक अल्पसंख्यक समुदायों की महिलाओं और बच्चों के जबरन धर्म परिवर्तन-विवाह, यौन हिंसा और तस्करी को लेकर संवेदनशील हैं। विशेषज्ञों ने बयान में आगे पाकिस्तानी अधिकारियों से हिंदू और ईसाई समुदायों सहित महिलाओं के साथ बिना भेदभाव के व्यवहार करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि सभी महिलाओं-लड़कियों के साथ बिना किसी भेदभाव के व्यवहार किया जाना चाहिए। जिनमें ईसाई और हिंदू समुदायों या अन्य धर्मों से जुड़ी महिलाएं भी शामिल हैं।

संयुक्त राष्ट्र ने अल्पसंख्यकों के लिए जताई चिंता

संयुक्त राष्ट्र के विशेषज्ञों ने एक बयान में कहा कि ईसाई और हिंदू धर्म की लड़कियां विशेष रूप से जबरन धर्म परिवर्तन, अपहरण, तस्करी, बाल विवाह, जल्दी और जबरन शादी, घरेलू दासता और यौन हिंसा के प्रति संवेदनशील रहती हैं। बयान में आगे कहा गया कि धार्मिक अल्पसंख्यक समुदायों से संबंधित युवा महिलाओं और लड़कियों को इस तरह के जघन्य मानवाधिकारों के उल्लंघन और ऐसे अपराधों की छूट को अब बर्दाश्त नहीं किया जा सकता है। साथ ही इसे उचित भी नहीं ठहराया जा सकता है। विशेषज्ञों ने आगे कहा कि अपराधी अक्सर जवाबदेही से बच जाते हैं। दरअसल, पुलिस प्रेम विवाह की आड़ में अपराधों को खारिज कर देती है। वहीं, महिला के चयन के अधिकार के महत्व पर जोर देते हुए विशेषज्ञों ने कहा कि बाल, कम उम्र और जबरन विवाह को धार्मिक या सांस्कृतिक आधार पर उचित नहीं ठहराया जा सकता है।

अब ग्राहकों से सर्विस चार्ज नहीं वसूल सकेंगे रेस्तरां और होटल , दिल्ली HC ने सुनाया बड़ा फैसला

Pakistan Religious Conversion

UK-Pakistan Relations: पाकिस्तान को अंतराष्ट्रीय स्तर पर लगा एक और झटका, ब्रिटेन ने ‘यात्रा के लिए बेहद खतरनाक’ देशों में किया शामिल

महिलाओं के अधिकारों की चिंता

विशेषज्ञों ने बयान में कहा कि एक महिला का जीवनसाथी चुनने और स्वतंत्र रूप से विवाह में प्रवेश करने का अधिकार एक इंसान के रूप में उसके जीवन, गरिमा और समानता के लिए केंद्रीय है और इसे कानून द्वारा संरक्षित और बरकरार रखा जाना चाहिए। साथ ही अंतरराष्ट्रीय कानून के तहत, जब पीड़ित 18 वर्ष से कम उम्र का बच्चा हो तो सहमति महत्वहीन है। विशेषज्ञों ने जबरदस्ती के तहत किए गए विवाह को खत्म करने पर जोर दिया। संयुक्त राष्ट्र ने पाकिस्तान से आग्रह किया कि सभी महिलाओं के साथ बिना भेदभाव के व्यवहार किया जाए। इसके साथ ही विशेषज्ञों ने अधिकारियों से लड़कियों की शादी की उम्र बढ़ाकर 18 साल करने का आग्रह किया।

Rewa News: मध्य प्रदेश के रीवा में दर्दनाक हादसा, बोरवेल में गिरा छह साल का मासूम

Tags:

india news hindiindia news latestindianewsPakistan minoritiespakistan newsUnited Nations
Advertisement · Scroll to continue

लेटेस्ट खबरें

Today Horoscope: मेष से लेकर मीन तक कैसी रहेगी 12 राशियों के लिए 29 मार्च की ग्रह चाल, जानें आज का राशिफल!
Today Horoscope: मेष से लेकर मीन तक कैसी रहेगी 12 राशियों के लिए 29 मार्च की ग्रह चाल, जानें आज का राशिफल!
दशानन रावण ने श्री राम से कब और क्यों मांगी थी दक्षिणा में अपनी ही मृत्यु? रामायण के कई पन्नो से आज भी दूर है आप!
दशानन रावण ने श्री राम से कब और क्यों मांगी थी दक्षिणा में अपनी ही मृत्यु? रामायण के कई पन्नो से आज भी दूर है आप!
कुरुक्षेत्र उपायुक्त नेहा सिंह ने चैत्र चौदस मेले में हो रही गतिविधियों का लिया जायजा, कहा – महाभारत काल से प्रचलित चैत्र चौदस मेले का है पौराणिक महत्व
कुरुक्षेत्र उपायुक्त नेहा सिंह ने चैत्र चौदस मेले में हो रही गतिविधियों का लिया जायजा, कहा – महाभारत काल से प्रचलित चैत्र चौदस मेले का है पौराणिक महत्व
MS Dhoni की वजह से CSK पर टूटेगा मुसीबतों का पहाड़! क्यों ‘थाला’ के पुराने साथी ने कर दी खिलाफत?
MS Dhoni की वजह से CSK पर टूटेगा मुसीबतों का पहाड़! क्यों ‘थाला’ के पुराने साथी ने कर दी खिलाफत?
स्वास्थ्य विभाग पलवल की टीम ने उत्तर प्रदेश में किया अवैध लिंग जांच गिरोह के धंधे का पर्दाफाश, तकनीशियन सहित पांच गिरफ्तार- केंद्र संचालक मौके से हुआ फरार
स्वास्थ्य विभाग पलवल की टीम ने उत्तर प्रदेश में किया अवैध लिंग जांच गिरोह के धंधे का पर्दाफाश, तकनीशियन सहित पांच गिरफ्तार- केंद्र संचालक मौके से हुआ फरार
Advertisement · Scroll to continue