<
Categories: India News

वेंचुरा एयरकनेक्ट की नई पहल: ऑर्गन ट्रांसफर सेवा से ‘देव’-विमान बना जीवनदूत

You Might Be Interested In Bollywood Bold Actresses: वो 6 बॉलीवुड एक्ट्रेस जिनके हॉट और बोल्डनेस किरदार ने मचाया इंडस्ट्री में तहलका Akshara Singh Bold Photos: हॉट जिम…

पिछले हफ्ते पहली फ्लाइट द्वारा जामनगर से अहमदाबाद तक सफलतापूर्वक ऑर्गन ट्रांसफर किया गया

सूरत (गुजरात) [भारत], नवंबर 11: गुजरात के विभिन्न शहरों को हवाई मार्ग से जोड़ने वाली वेंचुरा एयरकनेक्ट एयरलाइन कंपनी ने अब मानवता की सेवा में एक नई पहल की है। कंपनी को हाल ही में अंगदान (ऑर्गन डोनेशन) से जुड़े मामलों में मानव अंगों को एक शहर से दूसरे शहर तक तेजी से पहुंचाने के लिए मेडिकल अप्रूवल प्राप्त हुआ है। इस अनुमति के बाद, पिछले सप्ताह कंपनी ने पहली बार जामनगर से अहमदाबाद तक विमान के माध्यम से ऑर्गन ट्रांसफर सफलतापूर्वक पूरा किया। यह सेवा अब गुजरात के अन्य शहरों सहित अन्य राज्यों में भी न्यूनतम दरों पर उपलब्ध कराई जाएगी।

इस सेवा की शुरुआत के पीछे कंपनी के प्रमोटर्स का उद्देश्य न केवल नागरिक सेवा प्रदान करना है, बल्कि जरूरतमंद मरीजों का जीवन बचाना भी है, ताकि आपात स्थिति में अंग समय पर पहुंच सकें। वेंचुरा एयरकनेक्ट की इस नई पहल के तहत उपयोग में लिया जाने वाला विमान VT-DEV (देव विमान) के नाम से जाना जाता है, जो अपने नाम के अनुरूप ही अब “देवदूत” बनकर लोगों की जान बचाने का कार्य करेगा।

वेंचुरा एयरकनेक्ट

गौरतलब है कि जब सूरत को पूर्ण हवाई अड्डे की सुविधा उपलब्ध नहीं थी, तब सूरत के तीन उद्योगपतियों गोविंदभाई धोलकिया, सवजीभाई धोलकिया और लवजीभाई बादशाह ने वर्ष 2014 में इस हवाई सेवा की शुरुआत की थी। बीते 11 वर्षों से यह कंपनी गुजरात में सफलतापूर्वक सेवा दे रही है।

वेंचुरा एयरकनेक्ट गुजरात के नागरिकों को बहुत कम दरों पर नियमित हवाई सेवा प्रदान कर रही है, जिसने अहमदाबाद, राजकोट, भावनगर और अमरेली को सूरत से जोड़ा है। इसके चलते छोटे कस्बों और गांवों के लोग भी अब आसानी से बड़े शहरों से जुड़ पा रहे हैं। इसके अलावा, कंपनी के प्रमोटर्स लगातार नागरिकों को बेहतर सुविधाएं देने के लिए नए-नए इनिशिएटिव्स भी लाते रहते हैं।

इस नई “ऑर्गन ट्रांसफर एयर सर्विस” के साथ वेंचुरा एयरकनेक्ट ने एक बार फिर साबित किया है कि निजी क्षेत्र भी मानवसेवा में महत्वपूर्ण योगदान दे सकता है

<p>The post वेंचुरा एयरकनेक्ट की नई पहल: ऑर्गन ट्रांसफर सेवा से ‘देव’-विमान बना जीवनदूत first appeared on PNN Digital.</p>

(The article has been published through a syndicated feed. Except for the headline, the content has been published verbatim. Liability lies with original publisher.)

Indianews Webdesk

Recent Posts

क्या आपने देखा है ऐसा मंदिर? बिहार के मुंडेश्वरी धाम में बिना रक्त के दी जाती है बलि, जानें पूरा रहस्य

Maa Mundeshwari Temple: मां मुंडेश्वरी का मंदिर बिहार के कैमूर जिले में स्थित माता का…

Last Updated: April 8, 2026 17:57:52 IST

Taigun 2026: SUV लेने की सोच रहे हैं, फॉक्सवैगन ला रही Taigun Facelift, क्या होंगे बड़े बदलाव

Taigun Facelift 2026: वाहन निर्माता कंपनी फॉक्सवैगन अपनी मिड-साइज SUV, फॉक्सवैगन टाइगुन का फेसलिफ्ट लॉन्च…

Last Updated: April 8, 2026 17:52:33 IST

एक और अब्दुल का हुआ पर्दाफाश! पहचान छिपाकर की हिंदू लड़की से दोस्ती, 8 साल तक किया यौन शोषण, केस दर्ज

Uttar Pradesh News: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से एक गंभीर मामला सामने आया है,…

Last Updated: April 8, 2026 17:49:31 IST

Video: नहीं देखा होगा आस्था का ऐसा रूप, हाथों-घुटनों के बल तिरुमाला मंदिर की 3500 सीढ़ियां चढ़ी महिला

Tirumala Mandir Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा…

Last Updated: April 8, 2026 17:43:16 IST

सादगी की मिसाल: टीकमगढ़ की सड़कों पर पोहा-जलेबी तलती दिखीं पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती

इस वीडियो में उनकी कोई राजनीतिक चमक-धमक नहीं, बल्कि एक साधारण 'दीदी' का रूप दिखाई…

Last Updated: April 8, 2026 17:34:21 IST

Purnia University: डोसा प्लाजा में खुली ‘प्यार’ की पोल! प्रोफेसर और PhD छात्रा की नजदीकियों ने मचाया बवाल, बैठ गई इन्क्वारी!

Purnia University Professor Viral Video: एक ही प्लेट में डोसा खाना पूर्णिया यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर…

Last Updated: April 8, 2026 17:35:22 IST