Purnia University Professor Viral Video: एक ही प्लेट में डोसा खाना पूर्णिया यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर और पीएचडी छात्रा को पड़ा महंगा, वीडियो वायरल होने के बाद कुलपति की बड़ी कार्रवाई. जांच समिति की रिपोर्ट पर टिकी नजरें.
: एक ही प्लेट में डोसा खाना पूर्णिया यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर और पीएचडी छात्रा को पड़ा महंगा, वीडियो वायरल होने के बाद कुलपति की कार्रवाई(फोटो क्रेडिट-AI)
Purnia University News: आज के डिजिटल दौर में कैमरे की एक नज़र किसी की निजी जिंदगी को सार्वजनिक बहस का मुद्दा बनाने में देर नहीं लगाती. पूर्णिया से सामने आया एक ताजा वीडियो इसका गवाह है, जहां एक प्रोफेसर और छात्रा के बीच की नजदीकी अब यूनिवर्सिटी प्रशासन के लिए सिरदर्द बन गई है. एक ही प्लेट से डोसा खाने के इस दृश्य ने सोशल मीडिया को दो धड़ों में बांट दिया है, कोई इसे निजी स्वतंत्रता कह रहा है, तो कोई इसे संस्थान की गरिमा पर प्रहार. इस शोर के बीच कुलपति ने अब कमान संभाल ली है और शुरू हो गई है अनुशासन की वह जांच, जो तय करेगी कि इस रिश्ते की हकीकत क्या है.
दरअसल, पूर्णिया में एक प्रोफेसर और एक PhD छात्र का कथित वीडियो वायरल हो गया है. इस वीडियो के सामने आने के बाद यह घटना चर्चा का एक बड़ा विषय बन गई है सोशल मीडिया पर अभी जो वीडियो चल रहा है, उसमें प्रोफेसर और उनकी PhD छात्रा शहर के ‘डोसा प्लाजा’ रेस्टोरेंट में एक साथ बैठे हुए दिखाई दे रहे हैं. मेज पर डोसा की एक प्लेट रखी है, और दोनों एक ही प्लेट से डोसा खाते हुए और आपस में बांटते हुए दिख रहे हैं. यही वीडियो अब इस विवाद का मुख्य कारण बन गया है. इससे पहले दोनों की एक तस्वीर जिसमें वे एक होटल में साथ बैठे दिख रहे थे वो भी वायरल हुई थी. उस तस्वीर के वायरल होने के बाद अब इस वीडियो के सामने आने से इस मामले को लेकर विवाद और भी गहरा गया है.
यूनिवर्सिटी प्रशासन ने इस घटना के संबंध में कार्रवाई शुरू कर दी है. कुलपति प्रो. विवेकानंद सिंह ने साफ तौर पर कहा है कि हालांकि वायरल तस्वीर और वीडियो की सच्चाई अभी जांच का विषय है लेकिन यूनिवर्सिटी की प्रतिष्ठा को ध्यान में रखते हुए इस मामले को अत्यंत गंभीरता से लिया जा रहा है. उन्होंने अनुशासन समिति को जांच करने का आदेश दिया है और उन्हें जल्द से जल्द अपनी रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया है. यूनिवर्सिटी के प्रॉक्टर, डॉ. उदय नारायण सिंह ने कहा कि वायरल वीडियो और तस्वीर ने यूनिवर्सिटी की प्रतिष्ठा पर बुरा असर डाला है. उन्होंने पुष्टि की कि प्रशासन इस मामले पर कड़ा रुख अपनाएगा और जांच रिपोर्ट के निष्कर्षों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.
Caught In CCTV : महिला से मसाज करवा रहा पति आराम से लेटा था, तभी…
Sara Ali Khan Kedarnath Controversy: सारा अली खान के केदारनाथ मंदिर में पूजा करने पर…
Azam Khan Into ED Custody: जमानत मिलने के बाद रामपुर जेल से रिहा होते ही…
Shraddha kapoor eetha film: श्रद्धा कपूर की आगामी फिल्म ‘ईठा’ को लेकर निर्देशक लक्ष्मण उतेकर…
Bhopal fraud case: भोपाल के साकेत नगर में तंत्र-मंत्र और गृहशांति के नाम पर एक…
Who is Nidhi Razdan: उमर अब्दुल्ला और पत्रकार निधि राजदान की शादी की खबर चर्चा…