इंडिया न्यूज, नई दिल्ली
Wasim Rizvi Adopt Sanatan Dharma : उत्तर प्रदेश शिया वक्फ बोर्ड के पूर्व चेयरमैन वसीम रिजवी ने इस्लाम छोड़कर सनातन धर्म अपना लिया है। वहीं धर्म बदलने के बाद उनका नाम भी बदला गया। अब उनका नाम हरबीर नारायण सिंह त्यागी होगा। जूना अखाड़े के महामंडलेश्वर नरसिंहानंद गिरि ने उन्हें सनातन धर्म ग्रहण कराया और इसके बाद रिजवी का नया नामकरण किया गया।
वहीं रिजवी ने कहा कि मुझे इस्लाम से निकाल दिया गया है, तो मैं किस धर्म को स्वीकार करूं यह मेरा फैसला है। और दुनिया सबसे पुराना धर्म सनातन है। इसलिए मैंने इसे चुना है।
वसीम रिजवी मूल रूप से लखनऊ के रहने वाले हैं। वहीं साल 2008 में वे शिया सेंट्रल वक्फ बोर्ड के सदस्य और फिर बाद में चेयरमैन बने। रिजवी कुरान से 26 आयतों को हटाने के लिए सुप्रीम कोर्ट में याचिका भी दायर कर चुके हैं। लेकिन सुप्रीम कोर्ट द्वारा इन्हें खारिज कर दिया गया था। वहीं इसी याचिका को लेकर वसीम रिजवी पर जुमार्ना भी लगाया था।
वहीं इसके अलावा वे अपनी किताब मोहम्मद के लिए भी विवादों में रहे हैं। इस किताब में इन्होंने ने पैगंबर के बारे में लिखा था। जिसके बाद कुछ मुस्लिम धर्मगुरुओं ने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि रिजवी ने इस किताब के जरिये पैगंबर की शान में गुस्ताखी की है। वहीं इस घटना के बाद रिजवी ने कहा भी था कि उनकी जान को खतरा है और कभी भी उनकी हत्या हो सकती है।
Also Read : How to Fight Omicron महाराष्ट्र में 36 जिलोंं मेें से दो जिलों में एस-जीन किट उपलब्ध
Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.