Hindi News / Indianews / Weather Update Flood Flowing On The Roads Heavy Rain Alert Issued In 25 States

आसमान से बरसी आफत! सड़कों पर बह रहा सैलाब, 25 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी

India News (इंडिया न्यूज़), Weather Update, नई दिल्ली: देश में बारिश का दौर जारी है। कई जगहों पर बारिश के कारण लोगों का बुरा हाल हो रखा है। असम के बरपेटा में बारिश ने तबाही मचाई हुई है। कहीं पर पहाड़ दरक रहे हैं तो कहीं पर बाढ़ के कारण तबाही मची हुई है। उत्तराखंड और […]

BY: Akanksha Gupta • UPDATED :
Advertisement · Scroll to continue
Advertisement · Scroll to continue

India News (इंडिया न्यूज़), Weather Update, नई दिल्ली: देश में बारिश का दौर जारी है। कई जगहों पर बारिश के कारण लोगों का बुरा हाल हो रखा है। असम के बरपेटा में बारिश ने तबाही मचाई हुई है। कहीं पर पहाड़ दरक रहे हैं तो कहीं पर बाढ़ के कारण तबाही मची हुई है। उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश के पहाड़ी रास्तों पर आसमान से बारिश की आफत कहर बनकर टूटी है। कई शहरों में सड़कों पर सैलाब बह रहा है। IMD ने देश के 25 राज्यों में भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है। इसके साथ ही लोगों से सावधान रहने को कहा है।

देश की राजधानी दिल्ली में आज मंगलवार, 27 जून को बिजली कड़कने के साथ झमाझम बारिश को लेकर चेतावनी जारी की गई है। आज दिल्ली का न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। पिछले कुछ दिनों से उत्तर प्रदेश में भी बारिश का दौर जारी है। IMD के अनुसार, अगले 5 दिनों के दौरान राज्य में अधिकतम तापमान में कोई अधिक बदलाव नहीं होने की आशंका है। इसके साथ ही 27 और 28 जून को प्रदेश में हल्की बारिश की संभावना है। वहीं 29 जून को राज्य में झमाझम बारिश हो सकती है।

पंजाब के एडवोकेट जनरल गुरमिंदर सिंह गैरी ने दिया इस्तीफा, 31 मार्च तक था कार्यकाल

Weather Update

इन राज्यों में बारिश-तूफान की संभावना

मौसम विभाग ने उत्तराखंड में आज कुछ इलाकों के येलो अलर्ट जारी किया है। इन इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश की आशंका है। इसके साथ ही मध्य महाराष्ट्र, पूर्वी राजस्थान, कोंकण, गुजरात क्षेत्र, गोवा, माहे और केरल में भारी से बेहद ही भारी बारिश की उम्मीद है। वहीं मध्य प्रदेश और विदर्भ में अलग-अलग स्थानों पर बेहद ही भारी बारिश हो सकती है। असम, अरुणाचल प्रदेश, गोवा, मणिपुर, मेघालय, मध्य प्रदेश, नागालैंड, लद्दाख, मराठवाड़ा, झारखंड, मिजोरम, त्रिपुरा, जम्मू-कश्मीर, गुजरात क्षेत्र, छत्तीसगढ़, कोंकण और विदर्भ में बारिश और तूफान आने की आशंका है। वहीं लक्षद्वीप, कर्नाटक, माहे और केरल में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है।

इन राज्यों में अलर्ट 

IMD ने उत्तर से दक्षिण तक देश के कुल 25 राज्यों में झमाझम बारिश को लेकर दो दिन के लिए अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के मुताबिक, इन राज्यो में दिल्ली, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, ओडिशा, राजस्थान, पश्चिम बंगाल, अरुणाचल प्रदेश, मणिपुर, जम्मू कश्मीर, मध्य प्रदेश, उत्तराखंड, गुजरात, गोवा, छत्तीसगढ़, हिमाचल प्रदेश, असम, कर्नाटक झारखंड, मेघालय, नगालैंड, केरल, त्रिपुरा, मिजोरम और महाराष्ट्र में तेज बारिश की संभावना है।

ऑरेंज अलर्ट जारी

बारिश के कारण हिमाचल प्रदेश में हालात बद से बदतर हो गए हैं। राज्य में सतलज नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। IMD ने मध्य प्रदेश के 8 जिलों में 24 घंटों में भारी बारिश की उम्मीद जताई है। वहीं छत्तीसगढ़ के 6 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया है।

Also Read: Petrol-Diesel के ताजा भाव हुए अपडेट, जानें अपने शहर में तेल की कीमत

Advertisement · Scroll to continue

लेटेस्ट खबरें

Advertisement · Scroll to continue