Hindi News / Indianews / Weather Update Flood Of Water On The Roads Heavy Rain From Delhi To Up

सड़कों पर पानी का सैलाब! दिल्ली से यूपी तक झमाझम बारिश, जानें आज के मौसम का हाल

India News (इंडिया न्यूज़), Weather Update, नई दिल्ली: देश में मानसून की एंट्री हो चुकी है। मैदान से लेकर पहाड़ों तक बारिश कहर बरपा रही है। उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, महाराष्ट्र, हिमाचल प्रदेश और मध्य प्रदेश समेत देश के कई राज्यों में लोगों को बारिश के कारण दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विभाग के […]

BY: Akanksha Gupta • UPDATED :
Advertisement · Scroll to continue
Advertisement · Scroll to continue

India News (इंडिया न्यूज़), Weather Update, नई दिल्ली: देश में मानसून की एंट्री हो चुकी है। मैदान से लेकर पहाड़ों तक बारिश कहर बरपा रही है। उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, महाराष्ट्र, हिमाचल प्रदेश और मध्य प्रदेश समेत देश के कई राज्यों में लोगों को बारिश के कारण दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले एक हफ्ते तक देश के कुछ राज्यों में सामान्य से अधिक बारिश की संभावना है।

कैसा रहेगा राजधानी का मौसम

पिछले 10 दिनों से देश की राजधानी दिल्ली में भी लगातार बारिश का सिलसिला जारी है। झमाझम बारिश के कारण सड़कों पर पानी का सैलाब आ गया है। जिस कारण आने-जाने में लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। शनिवार 1 जुलाई को दिल्ली में बिजली कड़कने के साथ-साथ तेज बारिश की संभावना है। यहां पर आज 1 जुलाई को न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस रहने की आशंका है।

‘वे मुझसे बहुत प्यार…’,पूछताछ के बाद रॉबर्ट वाड्रा ने कही ऐसी बात, सुन दंग रह गए लोग

Weather Update

इन राज्यों में अलर्ट जारी

वहीं अगले दो दिनों तक यूपी में बारिश की संभावना है। राज्य के 21 इलाकों में आंधी तूफान के साथ तेज बारिश के आसार हैं। जिस कारण इन इलाकों में IMD ने येलो अलर्ट जारी कर दिया है। वहीं उत्तराखंड में नदियां अपने उफान पर हैं। जिस कारण वहां रहने वाले लोगों के साथ-साथ केदारनाथ यात्रियों को भी दिक्कतों का सामना करना होता है। मौसम विभाग ने 4 जुलाई तक येलो अलर्ट जारी कर दिया है। वहीं गुजरात में भी भारी बारिश के कारण आधी सड़के डूब चुकी हैं। फिलहाल राज्य में ऐसे ही हालात रहने की उम्मीद है।

यहां हो रही भारी बारिश

मानसून के दस्तक देने के बाद से महाराष्ट्र में हर रोज भारी बारिश हो रही है। यहां पर सड़कों पर काफी लंबा जाम लग रहा है। जिस वजह से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। असम, मध्य प्रदेश, मणिपुर, अरुणाचल प्रदेश, झारखंड, मेघालय, त्रिपुरा, मिजोरम, नागालैंड और विदर्भ के अलग-अलग स्थानों पर अत्यधिक भारी बारिश की संभावना है। वहीं हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश का दौर जारी है। हिमाचल में सतलज नदी का जलस्तर लगातार बढ़ता जा रहा है। जिसके चलते हालात और भी खराब होते जा रहे हैं। इसमें कई लोगों की मौत हो गई है. कई लोग बेघर हो गए है. शिमला में लैंडस्लाइड हो रही है

Also Read: तेल कंपनियों ने Petrol-Diesel के ताजा भाव किए जारी, जानें अपने शहर का हाल

Advertisement · Scroll to continue

लेटेस्ट खबरें

Advertisement · Scroll to continue