होम / World Cup 2023: पाकिस्तानी टीम वर्ल्ड कप से पहले ही संकट में फंसी, नहीं दिया भारत ने वीजा

World Cup 2023: पाकिस्तानी टीम वर्ल्ड कप से पहले ही संकट में फंसी, नहीं दिया भारत ने वीजा

Itvnetwork Team • LAST UPDATED : September 23, 2023, 12:53 pm IST
World Cup 2023: पाकिस्तानी टीम वर्ल्ड कप से पहले ही संकट में फंसी, नहीं दिया भारत ने वीजा

World Cup 2023

India News (इंडिया न्यूज़), World Cup 2023: वनडे वर्ल्ड कप 2023 में भारत और पाकिस्तान के बीच महामुकाबला 14 अक्टूबर को अहमदाबाद में खेला जाएगा। लेकिन इससे पहले पाकिस्तानी टीम की मुश्किलें बढ़ गईं हैं।भारत सरकार ने पाकिस्तानी टीम को अभी वीजा नहीं दिया है। वनडे वर्ल्ड कप 2023 भारत की धरती पर 5 अक्टूबर से शुरू हो रहा है।

14 अक्टूबर को महामुकाबला अहमदाबाद के मैदान पर भारत और पाकिस्तान के बीच खेला जाएगा। फैंस इसे लेकर काफी ज्यादा उत्साहित हैं। दोनों देश में क्रिकेट बहुत ही ज्यादा लोकप्रिय है। वर्ल्ड कप 2023 के लिए पाकिस्तान ने अपने स्क्वॉड का ऐलान कर दिया है। लेकिन अब भारत आने से पहले ही पाकिस्तानी टीम के लिए बड़ा संकट सामने आ गया है।

टीम बॉन्डिंग कार्यक्रम को किया रद्द

वनडे वर्ल्ड कप 2023 में भाग लेने के लिए पाकिस्तान सहित 9 टीमें भारत आने वाली हैं। इनमें पाकिस्तान को छोड़कर सभी टीमों को वीजा दे दिया गया है। लेकिन, पाकिस्तान की टीम को अभी तक वीजा नहीं मिला पाया है। इसी वजह से वर्ल्ड कप से पहले पाकिस्तान ने दुबई में होने वाले टीम बॉन्डिंग कार्यक्रम को रद्द कर दिया है। वीजा नहीं मिलने की वजह से पाकिस्तान ने ये फैसला लिया है।

पाकिस्तानी टीम को अगले हफ्ते की शुरुआत में संयुक्त अरब अमीरात के लिए उड़ान भरनी थी। और फिर टीम बॉन्डिंग के लिए वहां कुछ दिन रुकना था। इसके बाद हैदराबाद आना था। लेकिन अब टीम बॉन्डिंग कार्यक्रम नहीं होगा। रिपोर्ट में आगे कहा गया है कि, पाकिस्तान की टीम अब लाहौर से दुबई जाने और वहां से हैदराबाद आने का प्लान कर रही है।

प्रशासन ने की हाथ खरी.. (World Cup 2023)

वनडे वर्ल्ड कप 2023 से पहले पाकिस्तान को न्यूजीलैंड के खिलाफ पहला प्रैक्टिस मैच, हैदराबाद के राजीव गांधी स्टेडियम में खेलना है। यह प्रैक्टिस मैच स्टेडियम में बिना फैंस के खेला जाएगा। क्योंकि स्थानीय पुलिस मैच के लिए पूर्ण सुरक्षा प्रदान करने से हाथ खरी कर दी है। पाकिस्तान की टीम दूसरा प्रैक्टिस मैच 3 अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेलेगी।

क्रिकेट पर पड़ रहा राजनीतिक असर..

2008 में मुंबई में हुए आतंकवादी हमलों के बाद से भारत और पाकिस्तान के बीच राजनीतिक संबंध खराब हो गए। पाकिस्तान ने आखिरी बार साल 2012-13 में बाइलेटरल सीरीज के लिए भारत का दौरा किया था। उसके बाद पाकिस्तान की टीम टी20 वर्ल्ड कप 2016 में भी हिस्सा लेने भारत आई थी। राजनीतिक संबंधों का खराब असर दोनों देश के क्रिकेट पर भी पड़ा है।

Read more: वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम हो जाएगी मालामाल, ICC ने किया प्राइज मनी का एलान

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT