India News (इंडिया न्यूज़), Telangana, हैदराबाद: भारत के कई हिस्सों में स्कूलों से खराब खाने की शिकायत आती रहती है। खाना खराब होने के कारण कई बार छात्रों की मौत हो जाती है। इस बार मामला तेलंगाना से आय़ा है। तेलंगाना के निज़ामाबाद जिले में कस्तूरबा गांधी में खराब खाने की वजह से 100 से ज्यादा छात्र बीमार हो गए। रात का खाना खाने के बाद छात्रों को अस्पताल में भर्ती किया गया।
अधिकारियों की तरफ से जानकारी दी गई। छात्रों ने पेट दर्द, उल्टी और दस्त की शिकायत की और उन्हें निज़ामाबाद के सरकारी सामान्य अस्पताल (जीजीएच) में भर्ती कराया गया। अधिकारियों के अनुसार,अब इनके हालात स्थिर है।
निज़ामाबाद के जिला कलेक्टर राजीव गांधी हनुमंथु ने कहा कि प्राथमिक उपचार के बाद, उन्हें जीजीएच में स्थानांतरित कर दिया गया है। कल, लगभग 272 छात्र थे। अब 103 छात्रों को जीजीएच अस्पताल में निगरानी में रखा गया है। सभी छात्र अब स्थिर है। लजिला कलेक्टर ने कहा, “जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। छात्रों के माता-पिता को सूचित कर दिया गया है। यह हल्के खाद्य विषाक्तता का मामला है। जो छात्र जल्द ही ठीक हो जाएंगे उन्हें आज शाम तक छुट्टी दे दी जाएगी।
यह भी पढ़े-