Hindi News / Indianews / 11 Tripura Mlas In Manik Saha Cabinet Takes Oath

माणिक साहा कैबिनेट में त्रिपुरा के 11 विधायकों ने ली शपथ

इंडिया न्यूज़, Tripura News : मानिक साहा की कैबिनेट में कुल 11 विधायकों ने सोमवार को अगरतला के राजभवन में शपथ ली। राज्यपाल एसएन आर्य ने मुख्यमंत्री माणिक साहा, पूर्व मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देब और अन्य गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति में राजभवन में एक समारोह में कैबिनेट मंत्रियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। […]

BY: India News Desk • UPDATED :
Advertisement · Scroll to continue
Advertisement · Scroll to continue

इंडिया न्यूज़, Tripura News : मानिक साहा की कैबिनेट में कुल 11 विधायकों ने सोमवार को अगरतला के राजभवन में शपथ ली। राज्यपाल एसएन आर्य ने मुख्यमंत्री माणिक साहा, पूर्व मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देब और अन्य गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति में राजभवन में एक समारोह में कैबिनेट मंत्रियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।

इन विधायकों ने ली शपथ

ग्यारह विधायकों में भाजपा के 9 और इंडिजिनस पीपुल्स फ्रंट ऑफ त्रिपुरा (आईपीएफटी) के 2 विधायकों ने त्रिपुरा के कैबिनेट मंत्रियों के रूप में शपथ ली। इससे पहले रविवार को साहा ने त्रिपुरा के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी।

पोते की जलाई चिता फिर उसी में कुद कर दादा ने दे दी जान, अधजली लाश देख दंग रह गए लोग, पीछे की वजह जान पुलिस का ठनका माथा 

Tripura New Cabinet

बिप्लब कुमार देब द्वारा इस्तीफा सौंपे जाने के बाद शनिवार को हुई भाजपा विधायक दल की बैठक में केंद्रीय पर्यवेक्षकों की मौजूदगी में साहा को विधायक दल का नेता चुना गया। भाजपा ने विधानसभा चुनाव से एक साल पहले राज्य में नेतृत्व बदलने का फैसला किया, बिप्लब कुमार देब की जगह साहा को मुख्यमंत्री बनाया।

इस साल मार्च में राज्यसभा के लिए चुने गए थे साहा

रविवार को माणिक साहा के त्रिपुरा के नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली है। साहा राज्यसभा सांसद और राज्य में पार्टी के अध्यक्ष हैं। राज्य में अगले साल मार्च में चुनाव होने की संभावना है। साहा ने कांग्रेस छोड़ दी और 2016 में भाजपा में शामिल हो गए। उन्हें 2020 में पार्टी प्रमुख बनाया गया और इस साल मार्च में राज्यसभा के लिए चुने गए।

ये भी पढ़ें : ज्ञानवापी मस्जिद में सर्वे के दौरान मिला शिवलिंग, कोर्ट ने दिया इलाके को सील करने का आदेश

ये भी पढ़ें : ज्ञानवापी मस्जिद में तीसरे दिन का सर्वे शुरू, विशेष लेंस से की जा रही है वीडियोग्राफी

हमें Google News पर फॉलो करे- क्लिक करे !
 

Connect With Us : Twitter | Facebook Youtube

Tags:

Get Current Updates on, India News, India News sports, India News Health along with India News Entertainment, and Headlines from India and around the world.

Advertisement · Scroll to continue

लेटेस्ट खबरें

Advertisement · Scroll to continue