India News (इंडिया न्यूज), Crime News: बेंगलुरु के कोरमंगला इलाके में चार लोगों ने एक महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। बताया जाता है कि शुक्रवार को आरोपियों ने खुद को पुराना परिचित बताकर महिला को अपने जाल में फंसाया। इसके बाद महिला को एक होटल में बुलाया और फिर छत पर ले जाकर सामूहिक दुष्कर्म किया। इसके बाद उसे वहां से भगा दिया। कोरमंगला पुलिस ने पश्चिम बंगाल और उत्तराखंड से अजीत, विश्वास और शिवू नाम के तीन संदिग्धों को गिरफ्तार किया है। जबकि एक अभी फरार है।
आरोपी एचएसआर लेआउट के एक होटल में काम करते हैं। पुलिस का कहना है कि फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है। साथ ही मामले में सामूहिक दुष्कर्म का मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस उपायुक्त (दक्षिणपूर्व) सारा फातिमा ने बताया कि पुलिस को शुक्रवार सुबह करीब साढ़े सात-आठ बजे सूचना मिली। इस जघन्य कृत्य में चार आरोपी शामिल हैं। पीड़िता की मेडिकल जांच और अन्य प्रक्रियाएं भी पूरी कर ली गई हैं। घटना शुक्रवार सुबह की है।
Crime News (बेंगलुरु में महिला के साथ 4 लोगों ने किया सामूहिक दुष्कर्म)
जांच के दौरान हमें और जानकारी मिलेगी। शुरुआती जांच से पता चलता है कि वह किसी दोस्त से मिलने गई थी। पूछताछ के दौरान गिरफ्तार आरोपी ने बताया कि महिला अच्छे परिवार से ताल्लुक रखती है और दिल्ली की रहने वाली है। फिलहाल वह बेंगलुरु में रह रही है। आपको बता दें कि इसी साल जनवरी में बेंगलुरु के होयसला नगर इलाके में एक कंस्ट्रक्शन साइट पर छह साल की बच्ची का यौन उत्पीड़न कर उसकी हत्या कर दी गई थी। फरवरी 2024 में कर्नाटक के गृह मंत्री जी परमेश्वर ने खुलासा किया था कि 2021-2023 के बीच बेंगलुरु में बलात्कार के 444 मामले दर्ज किए गए।
सोने के भंडार की लेटेस्ट सूची हुई जारी, भारत की रैंकिंग जान कंगाल पाकिस्तान के छूट जाएंगे पसीने