मध्य प्रदेश के छतरपुर में 19 वर्षीय पंकज प्रजापति की हत्या का मामला गरमा गया है। लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने भी इस मुद्दे पर सरकार को घेरा है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में उन्होंने लिखा, मध्य प्रदेश में 19 वर्षीय पंकज प्रजापति की सिर्फ इसलिए गोली मारकर हत्या कर दी गई क्योंकि वह दलित होने के नाते अपने हक की मांग कर रहा था।
India News (इंडिया न्यूज)Pankaj Prajapati murder: मध्य प्रदेश के छतरपुर में 19 वर्षीय पंकज प्रजापति की हत्या का मामला गरमा गया है। लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने भी इस मुद्दे पर सरकार को घेरा है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में उन्होंने लिखा, मध्य प्रदेश में 19 वर्षीय पंकज प्रजापति की सिर्फ इसलिए गोली मारकर हत्या कर दी गई क्योंकि वह दलित होने के नाते अपने हक की मांग कर रहा था। एफआईआर दर्ज नहीं की गई, पोस्टमार्टम टाल दिया गया क्योंकि दोषी नेता सत्ता की गोद में छिपा बैठा है और सत्ता मनुवादी और बहुजन विरोधी भारतीय जनता पार्टी की है।
राहुल गांधी ने कहा, मोदी सरकार के 11 साल दलितों, आदिवासियों, पिछड़ों और अल्पसंख्यकों के लिए अपमान, हिंसा और भेदभाव से भरे रहे हैं। उन्हें संस्थागत रूप से दूसरे दर्जे का नागरिक बनाने और मुख्यधारा से दूर रखने की साजिश जारी है। दोषियों को तुरंत गिरफ्तार किया जाना चाहिए और उन्हें सख्त से सख्त सजा मिलनी चाहिए। मैं प्रजापति परिवार और देश के हर बहुजन के साथ खड़ा हूं। यह सम्मान, न्याय और समानता की लड़ाई है। हम इस लड़ाई को हर कीमत पर जीतेंगे।
इससे पहले मध्य प्रदेश कांग्रेस ने एक पोस्ट में कहा था, जहां दिल्ली मोदी सरकार के 11 साल पूरे होने पर जश्न में डूबी है, वहीं मध्य प्रदेश के छतरपुर में जमीनी हकीकत खून से लथपथ है। नौगांव में एक दलित युवक की सिर्फ इसलिए हत्या कर दी गई क्योंकि उसने राशन मांगने की हिम्मत की थी। चौंकाने वाली बात यह है कि इस जघन्य हत्या का आरोप भाजपा और आरएसएस नेता प्रवीण पटेरिया पर है।
पार्टी ने आगे कहा, राशन वितरण में अनियमितताओं को लेकर विवाद है। युवक को सरेआम गोली मार दी जाती है। पुलिस घंटों तक मामले में एफआईआर भी दर्ज नहीं करती। मोहन सरकार में कानून व्यवस्था ध्वस्त होने के कारण बदमाश बेखौफ घूम रहे हैं। मोदी जी, क्या यही है ‘नया भारत’? जहां भूख का जवाब गोलियों से दिया जाता है?
UP News: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में एक गाय के मरने के बाद हड़कंप मच…
Friday OTT Releases: 23 अक्टूबर 2026 को ओटीटी पर सस्पेंस थ्रिलर, क्राइम ड्रामा, तमिल फिल्म,…
Surat Minor Assault: गुजरात के सूरत में एक हैरान करने वाली खबर सामने आई है.…
Meta Fined: सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक की पैरेंट कंपनी मेटा को प्राइवेसी से जुड़े मामले…
Pawan Singh Bhojpuri Film Offers: भोजपुरी पावर स्टार पवन सिंह ने ‘राइज एंड फॉल सीजन…
Tiger Shroff firing case: टाइगर श्रॉफ की कार पर मुंबई में हुई फायरिंग के मामले…