आज का मौसम: देश में धीरे-धीरे सर्दी की विदाई हो रही है और धीरे-धीरे गर्मी का एहसास हो रहा है. इस बीच मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है कि अगले 4 दिनों में देश के कई हिस्सों में भारी बारिश, आंधी और बिजली कड़कने के साथ मौसम खराब हो सकती है. इसके अलावा, आईएमडी ने देश के 9 राज्यों के लिए अलर्ट जारी किया है.
देश में आज का मौसम कैसा रहेगा?
आज का मौसम, 21 फरवरी: देश में अब मौसम ने करवट लेना शुरू कर दिया है. दिल्ली की बात करें यहां धीरे-धीरे सर्दी जा रही है और गर्मी की आहट आनी शुरू हो गई है. पूरे देश में मौसम लगातार बदल रहा है. उत्तर भारत में गर्मी महसूस की जा रही है. देश की राजधानी दिल्ली से लेकर बिहार की राजधानी पटना तक तापमान में लगातार वृद्धि हो रही है. इस बीच, बंगाल की खाड़ी में बन रहा एक मजबूत वेदर सिस्टम आज ‘महा-गर्जना’ में बदलने की उम्मीद है.
मौसम विभाग (IMD) ने चेतावनी दी है कि अगले चार दिनों में देश के कई हिस्सों में भारी बारिश, आंधी और बिजली कड़कने के साथ मौसम खराब हो सकता है.
दक्षिण भारत से शुरू होने वाला यह सिस्टम धीरे-धीरे मध्य और पूर्वी भारत को प्रभावित करेगा. IMD के अनुसार, 21 फरवरी से मौसम में बड़े बदलाव शुरू होंगे. मौसम विभाग ने दक्षिण तमिलनाडु और दक्षिण केरल में भारी बारिश का अनुमान लगाया है. कर्नाटक, तेलंगाना और महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में बादल छाए रहने और हल्की हलचल की उम्मीद है. 40 से 45 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाओं के चलने की संभावना है.
पहाड़ी राज्यों के मौसम की बात करें तो यहां बारिश और बर्फबारी की वापसी हो सकती है, जबकि उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में तापमान धीरे-धीरे बढ़ने की प्रबल संभावना लग रही है. देश भर में मौसम का यह बदलाव सिर्फ बारिश तक सीमित नहीं रहेगा. इसको लेकर मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि यह सिस्टम गर्मियों से पहले के मौसम के पैटर्न पर असर डालेगा और मार्च में गर्मी का भी संकेत देगा. बादल, तेज हवाएं और अचानक बारिश कई राज्यों में हालात और खराब कर सकती हैं. कुछ राज्यों में गर्मी भी जोरों पर शुरू होने की उम्मीद है, जिससे पूरे देश में एक साथ ‘दो मौसम’ का अनुभव होगा.
भारतीय मौसम विभाग ने स्पष्ट किया है कि 21 से 24 फरवरी के बीच कई राज्यों में बारिश का असर रहेगा. तमिलनाडु और केरल में भारी बारिश, छत्तीसगढ़ और ओडिशा में 23-24 फरवरी को बारिश, इसके अलावा, पहाड़ी राज्यों जैसे उत्तराखंड, हिमाचल और जम्मू-कश्मीर में बारिश और बर्फबारी की संभावना है. तेज हवाएं और बिजली गिरने की घटनाएं भी हो सकती हैं.
दिल्ली-एनसीआर के मौसम की बात करें तो यहां फिलहाल मौसम साफ और सूखा रहने की उम्मीद है. मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 24 से 48 घंटों तक बारिश की कोई संभावना नहीं है, जिससे लोगों को राहत मिलेगी. हालांकि, सुबह और देर रात हल्की ठंड महसूस होगी और तापमान में 1 से 2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आ सकती है. तेज हवाओं ने एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) को बेहतर किया है, जिससे पहले के मुकाबले प्रदूषण का लेवल कम हुआ है. दिन में धूप तेज रहेगी और दोपहर में हल्की गर्मी शुरू हो सकती है. अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है. सुबह की हल्की ठंडी हवाएं लोगों को फरवरी के बदलते मौसम का एहसास कराएंगी.
Petrol Diesel Rate Today: सुबह 6 बजे, नेशनल ऑयल कंपनियां (OMCs) अपडेटेड कीमतों की घोषणा…
Petrol Diesel Price Today: सुबह 6 बजे, नेशनल ऑयल कंपनियां (OMCs) अपडेटेड कीमतों की घोषणा…
The 50 Reality Show Controversy: मोनालिसा ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया जिसमें उन्होंने…
युवराज सिंह ने बताया क्यों रहते हैं कमेंट्री की दुनिया से दूर? निजी टिप्पणियों पर…
7:11 Minute Viral Video Truth: सोशल मीडिया पर 'Marry Umair 7:11 Viral private video' नाम…
Delhi Earthquake Dangerous Zones: दिल्ली-NCR, पंजाब और जम्मू-कश्मीर समेत पूरे उत्तर भारतीय क्षेत्र में भूकंप के…