आज का मौसम: देश में मार्च महीने की शुरूआत से ही गर्मी आ गई है. लोगों को बढ़ते तापमान का सामना करना पड़ रहा है. अभी दिन में थोड़ी गर्मी और रात में थोड़ी ठंडी रहती है. लेकिन अब मौसम विभाग ने एक बार फिर पांच राज्यों में लगातार छह दिनों तक बारिश की चेतावनी जारी की है. इस दौरान तेज हवाएं भी चल सकती हैं. बिजली गिरने और आंधी-तूफान से मुश्किलें बढ़ सकती हैं. इसका सबसे ज्यादा असर उत्तर भारत में पड़ेगा. लोगों को इस दौरान सतर्क रहने की अपील की गई है.
किसानों और आम लोगों को सावधान रहने की सलाह दी गई है. 6 मार्च, 2026 से पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में एक और नया वेस्टर्न डिस्टर्बेंस आने की उम्मीद है. इस बीच, समुद्र तल से 12.6 km ऊपर लगभग 100 knots की स्पीड वाली सबट्रॉपिकल वेस्टरली जेट स्ट्रीम का असर उत्तर-पश्चिमी भारत में बना हुआ है.
भारत के पांच राज्यों में बारिश की चेतावनी
- जम्मू, कश्मीर और लद्दाख में 4 से 9 मार्च तक और हिमाचल प्रदेश में 7 से 9 मार्च तक हल्की से मध्यम बारिश की उम्मीद है.
- असम और मेघालय में 4 मार्च को गरज और बिजली के साथ हल्की बारिश की उम्मीद है. उत्तराखंड में 8 और 9 मार्च को हल्की बारिश और गरज के साथ बारिश होने की संभावना जताई गई है.
- सिक्किम के कुछ इलाकों में 4 मार्च तक सुबह घना कोहरा रहने की उम्मीद है.
- कोंकण के कुछ इलाकों में 4 और 5 मार्च को गर्मी बढ़ने की उम्मीद है.
- गुजरात के तटीय इलाकों में 4 से 6 मार्च तक गर्म और उमस भरा मौसम रहने की संभावना है.
दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम?
दिल्ली में आज यानी (4 मार्च, 2026) को मौसम साफ रहने की संभावना है. देश के अलग-अलग राज्यों के साथ-साथ दिल्ली में भी आज होली का त्योहार मनाया जाएगा. लेकिन होली के मौके पर बारिश की कोई चेतावनी नहीं है. हालांकि, 5 मार्च से तापमान बढ़ने की संभावना है. लेकिन दोपहर में 10 से 15 किलोमीटर की रफ्तार से हवाओं के चलने की संभावना है.
आज का मौसम 2 मार्च 2026: भारत के कई राज्यों में बढ़ेगा तापमान, जानें आपके शहर में आज कैसा रहेगा मौसम
उत्तर प्रदेश में कैसा रहेगा मौसम?
दिल्ली के साथ-साथ उत्तर प्रदेश में भी आज होली के दिन आसमान साफ रहने की संभावना है. बारिश की कोई संभावना नहीं हैं. हालांकि, 5 मार्च से उत्तर प्रदेश का तापमान बढ़ने की संभावना है. जिन जिलों में तापमान बढ़ेगा उनमें आगरा, मैनपुरी, मथुरा, बरेली, बांदा, हमीरपुर, महोबा, बलरामपुर, कानपुर, लखनऊ, गोंडा, बहराइच, गोरखपुर, देवरिया, कुशीनगर, महाराजगंज, आजमगढ़, बलिया और मऊ शामिल हैं.
बिहार में कैसा रहेगा मौसम?
बिहार में आज 4 मार्च को मौसम साफ रहेगा. सीमांचल क्षेत्र में बादल छाए रहने और मध्यम हवाएं चलने की उम्मीद है. मौसम विभाग के अनुसार, बिहार के 12 जिलों में तापमान बढ़ेगा. जिन जिलों में गर्मी बढ़ेगी उनमें पटना, नवादा, बक्सर, भोजपुर, गया, जहानाबाद, पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, वैशाली, सीवान, समस्तीपुर और दरभंगा शामिल हैं.