Hindi News / Indianews / Aaj Ka Mausam Change In Weather Clouds In Delhi Snowfall In Uttarakhand

मौसम का बड़ा उलटफेर! दिल्ली में बादल, उत्तराखंड में बर्फबारी, तो कहीं चलेगी आंधी-तूफान

Aaj ka Mausam: देश के कई राज्यों में मौसम का मिजाज बदल गया है। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से दिल्ली-एनसीआर में बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश हो सकती है।

BY: Preeti Pandey • UPDATED :
Advertisement · Scroll to continue
Advertisement · Scroll to continue

India News (इंडिया न्यूज),Aaj ka Mausam: दिल्ली-एनसीआर समेत देश के कई राज्यों में मौसम का मिजाज फिर बदल गया है। पिछले दो दिनों में हुई बूंदाबांदी के बाद मौसम सुहाना हो गया है। मौसम विभाग के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ के चलते मौसम में बदलाव के आसार हैं। आज कई राज्यों में तेज हवाओं के साथ बारिश हो सकती है। पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी और बारिश का अलर्ट है। वहीं, नॉर्थ ईस्ट के राज्यों में तूफान और भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। जानिए आज कैसा रहेगा मौसम।

दिल्ली में छाए रहेंगे बादल

पूर्वानुमान के मुताबिक, शनिवार सुबह कोहरा छा सकता है। आंशिक बादल छाए रहेंगे। अधिकतम तापमान 28 और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री रह सकता है। 23 से 26 फरवरी के बीच आंशिक बादल छाए रहेंगे। अधिकतम तापमान 27 से 29 डिग्री रह सकता है। वहीं, न्यूनतम तापमान 9 से 15 डिग्री रह सकता है। 27 फरवरी को बारिश की संभावना है। सुबह के समय बादल छा सकते हैं। हल्की बारिश होगी। 20 से 30 किलोमीटर की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी। अधिकतम तापमान 27 से 29 डिग्री और न्यूनतम तापमान 13 से 15 डिग्री रह सकता है।

‘वे मुझसे बहुत प्यार…’,पूछताछ के बाद रॉबर्ट वाड्रा ने कही ऐसी बात, सुन दंग रह गए लोग

Aaj ka Mausam: मौसम का बड़ा उलटफेर! दिल्ली में बादल

यूपी में कैसा रहेगा मौसम?

मौसम विभाग के अनुसार, आज यूपी के अधिकांश जिलों में मौसम साफ रहेगा। रात और सुबह के समय कुछ स्थानों पर हल्का कोहरा देखने को मिल सकता है। आईएमडी ने 23, 24 और 25 फरवरी को राज्य में कोहरे के साथ मौसम साफ रहने का अनुमान जताया है। राज्य के पूर्वी जिलों में आंधी, बिजली गिरने या ओलावृष्टि की संभावना है। इस दौरान कुछ स्थानों पर छिटपुट बारिश भी हो सकती है।

उत्तराखंड में बर्फबारी और बारिश का अलर्ट

उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में मौसम ने फिर करवट बदली है। कई इलाकों में तापमान में गिरावट आई है और ठंड बढ़ गई है। मौसम विभाग ने आज भी प्रदेश के पहाड़ी जिलों में हल्की बारिश की संभावना जताई है। देहरादून और उसके आसपास के इलाकों में बादल छाए रह सकते हैं। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, आज प्रदेश के कुछ इलाकों में आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है। उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में हल्की बारिश के आसार हैं।

‘औरंगजेब की कब्र पर चलाओ बुलडोजर…’ हिंदू नेता ने महाराष्ट्र सरकार से कर दी बड़ी मांग, अब क्या करेगें CM फडणवीस?

राजस्थान में बारिश के आसार

राजस्थान में नए पश्चिमी विक्षोभ के असर से पिछले 24 घंटे में हनुमानगढ़ जिले के संगरिया सहित कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हुई। मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी राजस्थान के सीमावर्ती इलाकों में आंशिक बादल छाए रहने तथा कुछ स्थानों पर हल्की बूंदाबांदी की संभावना है। शेष अधिकांश इलाकों में अगले चार-पांच दिन तक मौसम मुख्यत: शुष्क रहने की संभावना है।

S Jaishankar ने बांग्लादेशी नेता की लगाई जमकर क्लास, ढाका में बैठे Yunus की सिट्टी पिट्टी हुई गुल, विदेश मंत्रालय ने किया खुलासा

Tags:

Advertisement · Scroll to continue

लेटेस्ट खबरें

Advertisement · Scroll to continue