India News (इंडिया न्यूज), Aaj Ka Mausam 19 February 2025: फरवरी का आधा महीना बीत चुका है और देशभर में गर्मी के संकेत मिलने लगे हैं। तापमान में लगातार बढ़ोतरी हो रही है, लेकिन मौसम विभाग ने 19 और 20 फरवरी को कई जगहों पर बारिश की संभावना जताई है। दिल्ली, नोएडा, उत्तर प्रदेश, राजस्थान और मुंबई में बारिश होने से तापमान में गिरावट आने की संभावना है, जिससे गर्मी से कुछ राहत मिल सकती है। मौसम विभाग के मुताबिक, 19 फरवरी को दिल्ली में हल्की बारिश और बूंदाबांदी हो सकती है। पश्चिमी विक्षोभ के असर से दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा।
दिल्ली के कुछ इलाकों जैसे रोहिणी, बादली, मुंडका, पंजाबी बाग, राजौरी गार्डन और द्वारका में हल्की बारिश हो सकती है। इससे तापमान में थोड़ी गिरावट आएगी और लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी। नोएडा में 19 और 20 फरवरी को तेज बारिश हो सकती है। इस बारिश के बाद तापमान में गिरावट आएगी और ठंडी हवाएं चल सकती हैं। मौसम विभाग ने बताया कि 19 फरवरी को नोएडा में अधिकतम तापमान 27 डिग्री और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री तक गिर सकता है। इसके साथ ही तेज बारिश और तूफान की भी संभावना है।
Aaj Ka Mausam (कैसा रहेगा आज का मौसम)
इसके अलावा, अगर हम देश की आर्थिक राजधानी मुंबई की बात करें तो यहां इन दिनों गर्मी का अहसास हो रहा है, क्योंकि दिन का तापमान 34 से 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास है। हालांकि, मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि 19 फरवरी से मुंबई में तापमान में थोड़ी गिरावट आ सकती है। दिन और रात के तापमान में 15 से 17 डिग्री सेल्सियस का अंतर है, जिससे रातें सर्द हो सकती हैं।
लखनऊ, उत्तर प्रदेश में मंगलवार 18 फरवरी को बादल छाए रहे और दिन में धूप निकलने से ठंड कम हुई। 19 और 20 फरवरी को लखनऊ और आसपास के इलाकों में तापमान बढ़ने की संभावना है, लेकिन 20 फरवरी को बारिश हो सकती है। अधिकतम तापमान 25 से 30 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की उम्मीद है, जबकि न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से ऊपर रहेगा।
Chhattisgarh Weather: सर्दी-गर्मी का सिलसिला बरकरार! रात में अधिकतम तापमान दर्ज, पढ़ें रिपोर्ट
बिहार के अधिकांश भागों के तापमान में औसतन दो से तीन डिग्री सेल्सियस की वृद्धि दर्ज की जा रही है। मौसम विज्ञान केंद्र, पटना के वैज्ञानिक ने बताया कि अगले 24 घंटे के दौरान तापमान में कोई खास परिवर्तन नहीं होगा। इसके बाद अधिकांश स्थानों के न्यूनतम तापमान में धीरे-धीरे दो से तीन डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने की संभावना है। वहीं, 23 और 24 फरवरी को राज्य के कई हिस्सों में बारिश और वज्रपात की चेतावनी को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है।