Hindi News / Indianews / Aaj Ka Mausam Scorching Heat Enters Delhi Ncr No Relief Till March 26

Weather update: दिल्ली-NCR में झुलसाने वाली गर्मी की एंट्री! 26 मार्च तक राहत नहीं, पारा पहुंचेगा 37°C

Aaj ka Mausam: दिल्ली एनसीआर में अब गर्मी बढ़ने लगी है। तापमान लगातार बढ़ रहा है. गर्म हवाएं भी चल रही हैं। लोग सड़कों पर गर्मी से परेशान नजर आ रहे हैं। लोग सड़कों पर धूप से खुद को बचाते भी नजर आ रहे हैं। ऐसे में भारत मौसम विज्ञान विभाग की ओर से जारी ताजा अपडेट के मुताबिक 26 मार्च तक बारिश का कोई अनुमान नहीं है।

BY: Preeti Pandey • UPDATED :
Advertisement · Scroll to continue
Advertisement · Scroll to continue

India News (इंडिया न्यूज),Aaj ka Mausam: दिल्ली एनसीआर में अब गर्मी बढ़ने लगी है। तापमान लगातार बढ़ रहा है. गर्म हवाएं भी चल रही हैं। लोग सड़कों पर गर्मी से परेशान नजर आ रहे हैं। लोग सड़कों पर धूप से खुद को बचाते भी नजर आ रहे हैं। ऐसे में भारत मौसम विज्ञान विभाग की ओर से जारी ताजा अपडेट के मुताबिक 26 मार्च तक बारिश का कोई अनुमान नहीं है। ना ही कोई पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होता दिख रहा है. ऐसे में 26 मार्च तक मौसम पूरी तरह साफ रहेगा। धूप और तीखी होगी और गर्मी और बढ़ेगी।

कितना रहेगा अधिकतम तापमान

भारत मौसम विज्ञान विभाग के मौसम पूर्वानुमान केंद्र के वरिष्ठ मौसम विज्ञानी डॉ. आरके जेनामनी ने बताया कि आज दिल्ली का अधिकतम तापमान 35, नोएडा 33, गाजियाबाद 32 और गुड़गांव का 33 डिग्री रहने का अनुमान है। रात के तापमान की बात करें तो दिल्ली 18 और नोएडा, गाजियाबाद व गुड़गांव 17 डिग्री रह सकता है। उन्होंने बताया कि फिलहाल 10 से 20 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हल्की हवाएं चल रही हैं।

शादी के 2 हफ्ते बाद ही रच दी पति की हत्या की साजिश, ‘शगुन’ में मिले पैसों से किराये पर लिया कॉन्ट्रैक्ट किलर

Aaj ka Mausam: दिल्ली-NCR में झुलसाने वाली गर्मी की एंट्री!

‘एक या दो नहीं बल्कि 48 नेताओं का वीडियो है’, मंत्री केएन राजन्ना का बड़ा दावा, कर्नाटक में हनी ट्रैप से मचा हड़कंप

क्या बढ़ जाएगी गर्मी

इन हवाओं का प्रवाह अब थम जाएगा और इसके साथ ही गर्मी भी बढ़ेगी। फिलहाल 26 मार्च तक मौसम साफ नजर आ रहा है। मौसम में कोई बदलाव नहीं है। 26 मार्च तक दिल्ली का अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का पूर्वानुमान है और मार्च के अंत तक यह तापमान और भी ज्यादा बढ़ने की संभावना है। उन्होंने बताया कि अप्रैल से गर्मी और बढ़ेगी. फिलहाल भारतीय मौसम विभाग मौसम में हो रहे बदलाव पर हर पल नजर बनाए हुए है। उन्होंने यह भी बताया कि फिलहाल आने वाले समय में पारा बढ़ता नजर आएगा।

नागपुर हिंसा के पीछे बांग्लादेशी कनेक्शन? फहीम खान समेत 6 आरोपियों पर देशद्रोह का मामला दर्ज, अब दर-दर भटकेंगी सात पुश्तें!

Tags:

aaj ka mausam
Advertisement · Scroll to continue

लेटेस्ट खबरें

Advertisement · Scroll to continue