India News (इंडिया न्यूज),Aaj ka Mausam: राजधानी दिल्ली में गुरुवार को इस सीजन का सबसे गर्म दिन दर्ज किया गया। मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार औसत अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह इस सीजन का सबसे अधिक तापमान है। राजधानी के रिज इलाके में पारा 40.4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। सफदरजंग समेत कुछ अन्य स्थानों पर भी अधिकतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया गया।
राजधानी में अगले पांच दिनों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार जा सकता है। मौसम विभाग की वेबसाइट से मिली जानकारी के अनुसार 7 और 8 अप्रैल को अधिकतम तापमान 40-42 डिग्री रहने का अनुमान है।
Aaj ka Mausam: दिल्ली पर सूरज का कहर!
दिल्ली में गर्मी अपना असर दिखा रही है। तापमान में बढ़ोतरी हो रही है। हालांकि राहत की बात यह है कि फिलहाल उमस या लू की स्थिति नहीं है। मौसम विभाग के अनुसार लू वह स्थिति है जब मैदानी इलाकों में अधिकतम तापमान कम से कम 40 डिग्री सेल्सियस या सामान्य से 5 डिग्री सेल्सियस अधिक हो। तापमान 40 डिग्री सेल्सियस को छूने और सामान्य सीमा से 5 डिग्री सेल्सियस अधिक होने पर लू की चेतावनी जारी की जाएगी। 7 अप्रैल तक लू की संभावना नहीं है।
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार शुक्रवार को आसमान में हल्के बादल छा सकते हैं। इस दौरान 16 किलोमीटर की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। शनिवार को 41 की रफ्तार से हवाएं चलेंगी और बादल छा सकते हैं। रविवार को आंशिक बादल छा सकते हैं। सोमवार से तापमान में बढ़ोतरी होगी और इसके 40 डिग्री तक पहुंचने की उम्मीद है। मंगलवार से गुरुवार तक तेज धूप खिलेगी। इस दौरान तापमान 41-42 डिग्री तक पहुंचने का अनुमान है।
भारतीय अभिनेता और फिल्म निर्देशक मनोज कुमार का निधन, धीरूभाई अंबानी अस्पताल में ली अंतिम सांस
Waqf Bill: राज्यसभा में पारित हुआ वक्फ संशोधन विधेयक, 95 के मुकाबले पक्ष में पड़े 128 वोट