India News (इंडिया न्यूज),Aaj ka Mausam: देशभर में मौसम लगातार बदल रहा है। उत्तर से लेकर दक्षिण तक मौसम ने करवट बदली है। गुरुवार को पूर्वी हिस्से और उत्तरी हिस्से के लिए बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी करना पड़ा। मौसम विभाग ने बताया कि शुक्रवार को मौसम शांत रहने की संभावना है। हालांकि, उत्तर भारत में पश्चिमी विक्षोभ के असर से अगले 24 घंटे में बारिश की संभावना है। बता दें कि गुरुवार को दिल्ली-एनसीआर में 2 हफ्ते बाद जोरदार बारिश हुई थी।
अगले 24 घंटों में कई राज्यों में भारी बारिश की संभावना है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक अरुणाचल प्रदेश में 70 मिमी तक भारी बारिश की संभावना है। वहीं, पश्चिम बंगाल, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा के गंगा के मैदानी इलाकों में गरज और बिजली के साथ बारिश की संभावना है। वहीं, सिक्किम और दार्जिलिंग के कई इलाकों में भारी बारिश की संभावना है। वहीं, अगले 24 घंटों में झारखंड, पश्चिम बंगाल और ओडिशा में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
Aaj ka Mausam: मौसम का बड़ा उलटफेर! दिल्ली में बादल
मौसम विभाग ने बताया कि 24 फरवरी को उत्तर-पश्चिम में फिर से नया पश्चिमी विक्षोभ आने की संभावना है। इसके चलते जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भारी बारिश की संभावना है। 24 से 26 फरवरी तक बारिश और बर्फबारी का दौर जारी रहने की संभावना है। 21 से 25 फरवरी तक आंध्र प्रदेश, माहे, केरल और यनम में बारिश की संभावना है। वहीं, असम के ऊपर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बनने की संभावना है। इसके चलते उत्तर पूर्व के राज्यों में भारी बारिश की संभावना है। वहीं, उत्तर-पूर्व के राज्यों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है।
सोनिया गांधी की अचानक बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में कराई गईं भर्ती
पिछले 24 घंटे में देशभर में तापमान में काफी बदलाव देखने को मिला है। कहीं तापमान बढ़ा है तो कहीं काफी गिर गया है। मौसम विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक मध्य प्रदेश, पूर्वी राजस्थान, केरल, माहे, कोंकण, गोवा और पूर्वोत्तर भारत में तापमान में 1-2 डिग्री की बढ़ोतरी हुई है। वहीं, पंजाब, हरियाणा-चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश पश्चिम और झारखंड में पारा 2 से 5 डिग्री तक गिर गया है। वहीं, हिमालयी क्षेत्र में पारा 6 से 12 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया है।