होम / Aaj Ka Mausam: दिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, आज इन राज्यों में रहेगा तूफानी मौसम

Aaj Ka Mausam: दिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, आज इन राज्यों में रहेगा तूफानी मौसम

Reepu kumari • LAST UPDATED : October 14, 2023, 7:14 am IST

India News (इंडिया न्यूज़), Aaj Ka Mausam: देश में धीरे-  धीरे ठंड की दस्तक हो रही है। मानसून की विदाई हो चुकी है लेकिन अभी भी कई राज्यों में बारिश अपना विकराल रूप धारण किए हुए है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 14 अक्टूबर का मौसम अपडेट जारी कर दिया। जिसके अनुसार  दिल्ली-NCR में आज आसमान में काले बादल छाए रहेंगे। देश की राजधानी में आज अधिकतम तापमान (maximum temperature) 36 डिग्री सेल्सियस रहने के अनुमान हैं। वहीं न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस जा सकता है। आज कई राज्यों में बारिश के आसार बन रहे हैं।  केरल और माहे की बात करें तो यहां कई जगहों पर भारी बारिश (Heavy Rainfall) हो सकती है।

विभाग की मानें तो ना केवल केरल, माहे,ही नहीं बल्कि जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल और लक्षद्वीप में बिजली गिरने की संभावना है। साथ ही 30-40 किमी. प्रति घंटे की गति वाली तेज हवाओं के साथ आंधी और बारिश होने की संभावना जताई जा रही है। वहीं नॉर्थ ईस्ट के असम, मेघालय, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा राज्यों में भी बारिश हो सकती है।

यहां तूफानी मौसम 

आईएमडी की मानें तो आज लक्षद्वीप, मन्नार की खाड़ी और कोमोरिन के कई स्थानों पर तूफानी मौसम (हवा की गति 40-45 किमी. प्रति घंटे से लेकर 55 किमी. प्रति घंटे तक) हो सकती है। मछुआरों को इन इलाकों में नहीं जाने का अलर्ट दिया गया है। देश के ज्यादातर हिस्सों से मानसून की वापसी हो सकती है।

  • दक्षिण-पश्चिम मॉनसून बिहार के अधिकांश हिस्सों,
  • झारखंड के शेष भाग,
  • उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल के कुछ हिस्से,
  • संपूर्ण गांगेय पश्चिम बंगाल
  • ओडिशा,
  • छत्तीसगढ़ के शेष भाग,
  • तटीय आंध्र प्रदेश के कुछ हिस्से,
  • तेलंगाना के अधिकांश भाग
  •  उत्तर आंतरिक कर्नाटक के कुछ  हिस्से

इन जगहों से मानसून आज वापस चला जाएग।

यह भी पढ़ें:-

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.