India News (इंडिया न्यूज), Aaj ka Mausam: दिल्ली और एनसीआर में इन दिनों मौसम लगातार बदल रहा है। कभी तेज हवाएं चलती हैं, तो कभी तेज धूप निकल आती है। इस बदलते मौसम की वजह से खांसी, जुकाम और बुखार के मामलों में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है।
बुधवार को दिल्ली के तापमान में 2 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई थी। गुरुवार को चली तेज पछुआ हवाओं ने दिन और रात दोनों का तापमान कम कर दिया। शुक्रवार, 7 फरवरी 2025 को भी तेज हवाओं के चलने की संभावना है, जिससे तापमान और नीचे गिर सकता है।
Aaj ka Mausam: जाने क्या है आज का वेदर अपडेट
गुरुवार को दिल्ली का न्यूनतम तापमान 8.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के औसत तापमान से 1.2 डिग्री कम है। वहीं, सुबह 8:30 बजे आर्द्रता स्तर 92 प्रतिशत दर्ज किया गया।
मौसम विभाग के अनुसार, शुक्रवार को दिल्ली में 20 से 30 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। सुबह के समय कुछ इलाकों में हल्का कोहरा रहेगा, जिससे ठंड महसूस हो सकती है। हालांकि, दोपहर तक मौसम साफ हो जाएगा और अच्छी धूप निकलेगी, जिससे ठंड से राहत मिलने की उम्मीद है। दिन का अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है।
दिल्ली के साथ-साथ एनसीआर में भी मौसम का यही हाल है। कभी ठंड लगती है, तो कभी हल्की गर्मी महसूस होती है। शीतलहर और तेज हवाओं के चलते लोग रजाई और स्वेटर में रहने को मजबूर हैं।
बदलते मौसम के कारण खांसी, जुकाम और बुखार के मामले बढ़ रहे हैं। इस समय शरीर को स्वस्थ रखने के लिए कुछ सावधानियां बरतनी जरूरी हैं:
Petrol Diesel Latest Price: पेट्रोल-डीजल की नई कीमतों का हुआ ऐलान, जानिए आपके शहर में क्या है कीमत?
उत्तर भारत के कई इलाकों में फरवरी के महीने में भी शीतलहर जारी है। पछुआ हवाओं के कारण ठंड ज्यादा महसूस हो रही है।
मौसम के इस बदलते मिजाज के चलते सावधानी बरतना आवश्यक है। ठंड और कोहरे से बचाव के उपाय अपनाकर आप स्वस्थ और सुरक्षित रह सकते हैं।